फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   stop electric production

बिजली संकटः 10 विद्युत गृहों में टरबाइनें ठप

Sat, 02 Aug 2014 02:12 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 02 Aug 2014 02:12 AM IST
विज्ञापन
stop electric production

पहाड़ों में हो रही बारिश ने प्रदेश में बिजली संकट गहरा दिया है। नदियों में आ रही सिल्ट ने उत्तराखंड जलविद्युत निगम के 13 में से दस जलविद्युत गृहों की टरबाइनों को जाम कर दिया।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम छह बजे तक पथरी, मोहम्मदपुर और खटीमा परियोजनाओं से सिर्फ 17 मेगावाट बिजली मिल सकी। हालांकि, इसके बाद एक अन्य परियोजना के शुरू होने के बाद रात तक उत्पादन 40 मेगावाट तक पहुंच गया था। सभी परियोजनाओं से रोजाना 800 मेगावाट उत्पादन होता है।
विज्ञापन


ये परियोजनाएं हुई बंद
छिबरो (240 मेगावाट), खोदरी (120), ढकरानी (33.75 मेगावाट), ढालीपुर (51 मेगावाट), तिलोथ (90 मेगावाट), धरासू (304), चिला (144 मेगावाट), कालागढ़ (198 मेगावाट), ग्लोगी (3.0 मेगावाट) से शुक्रवार देर शाम तक बिजली उत्पादन नहीं मिल पाया। चीला में सफाई के चलते उत्पादन बंद है। कुल्हाल (30 मेगावाट) से शाम छह बजे उत्पादन शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में यहां हुई कटौती
ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में साढ़े चार घंटे, प्रदेश के छोटे शहरों में दो घंटे की बिजली कटौती हुई। रुड़की, रुद्रपुर, काशीपुर, हल्द्वानी और सितारगंज नगर क्षेत्र में डेढ़ घंटे बिजली गुल रही। इसके अलावा नान कंटीनियस इंडस्ट्री, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में चार घंटे कटौती करनी पड़ी।

उद्योगों में घटा उत्पादन
ऊर्जा निगम के अनुरोध पर प्रदेश की औद्योगिक इकाइयों ने 50 मेगावाट लोड कम किया। इससे उद्योगों में उत्पादन पर भी सीधा असर पड़ा। ऊर्जा निगम अधिकारियों के मुताबिक, आम उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से राहत देने के लिए यह निर्णय लिया गया था।


यूपी से खरीदी दस लाख की बिजली
ऊर्जा निगम ने शुक्रवार शाम एनटीपीसी के उच्चाहार (यूपी) पावर हाउस से डेढ़ घंटे के लिए 90 मेगावाट बिजली खरीदी। इसके लिए ऊर्जा निगम को दस लाख रुपये चुकाने होंगे।

निगम हिमाचल से 24 जुलाई से रोजाना लगभग 75 लाख रुपए की बिजली खरीद रहा है। शनिवार के लिए भी ऊर्जा निगम ने हिमाचल 25 लाख यूनिट बिजली खरीदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed