फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   stone Crushers Future Will Decide soon

50 स्टोन क्रशर के भविष्य का जल्द होगा फैसला, जानिए क्या है पूरा मामला

Wed, 21 Feb 2018 01:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Wed, 21 Feb 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
stone Crushers Future Will Decide soon
कोर्ट - फोटो : demo photo

50 स्टोन क्रशर के भविष्य का फैसला जल्द होगा। जानिए क्या है यह पूरा मामला...

विज्ञापन


स्टोन क्रशरों से हो रहे प्रदूषण में अब अप्रैल के पहले हफ्ते में राष्ट्रीय हरित अधिकरण में सुनवाई होगी। प्रदूषण की जांच करने आए विशेषज्ञों की टीम ने सोमवार को रिपोर्ट सौंप दी थी। मोतीनगर में हिमालय स्टोन क्रशर और हिमालय ग्रिट्स के खिलाफ गांव के ही तेजिंदर जौली और उमराव सिंह भंडारी ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण में गुहार लगाई थी।

इस पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने हवा, पानी, मिट्टी और ध्वनि प्रदूषण की जांच की थी। रिपोर्ट में स्टोन क्रशर में मानकों का उल्लंघन पाया गया था। प्रदूषण भी निकला था।  इसके बाद एनजीटी ने हल्द्वानी और लालकुआं के सभी 50 स्टोन क्रशरों में प्रदूषण नियंत्रण के इंतजाम और प्रदूषण की मात्रा की जांच करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में पिछले दिनों केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और वैज्ञानिकों की टीम ने प्रदूषण की जांच की थी।
विज्ञापन


इधर विशेषज्ञों की टीम ने 19 फरवरी को यह रिपोर्ट एनजीटी को सौंप दी है। अब एनजीटी ने इस मामले में 10 अप्रैल को फैसला सुना सकती है। अधिवक्ता दुष्यंत मैनाली ने बताया कि हल्द्वानी व लालकुआं के 50 स्टोन क्रशर के मामले में विशेषज्ञों ने 19 फरवरी को रिपोर्ट सौंप दी है, खंडपीठ रिपोर्ट के अध्ययन के बाद 10 अप्रैल को फैसला सुना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed