{"_id":"5fbaab518ebc3e9ba81b1611","slug":"stole-cash-and-bells-from-the-donor-vikas-nagar-news-drn362607887","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून : मंदिर के ताले तोड़ दानपात्र की नकदी और घंटियों पर हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून : मंदिर के ताले तोड़ दानपात्र की नकदी और घंटियों पर हाथ साफ
Mon, 23 Nov 2020 11:31 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Demo pic
विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने बरोटीवाला चौक के समीप स्थित काली माता और हनुमान मंदिर के ताले तोड़कर वहां दान पात्र में रखी नकदी और घंटियों पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को दोनों मंदिरों के पुजारी पूजा अर्चना करने के बाद मंदिरों के दरवाजों को बंद कर सोने चले गए। सुबह तड़के जब वे पूजा पाठ के लिए मंदिर पहुंचे तो मंदिरों के ताले टूटे देख वे दंग रह गए। उन्होंने मंदिर के अंदर जाकर देखा तो दान पात्र के ताले भी टूटे थे। उसमें रखी नकदी गायब मिली।
विज्ञापन
इसके साथ ही मंदिर में लगी घंटियां भी गायब मिली। उन्होंने घटना की जानकारी मंदिर समिति के सदस्यों के साथ ही आसपास रहने वाले लोगों को दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने चोरों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। एसएसआई रामनरेश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।