फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   stock of BS 4 Bike is now available in dehradun

शोरूम में पहुंचा BS4 बाइक का भरपूर स्टॉक, लेकिन इसमें है बड़ी कमी जो कर देगी आपको परेशान

Sat, 01 Apr 2017 10:28 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 01 Apr 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
stock of BS 4 Bike is now available in dehradun

गुरुवार को दून के राजपुर रोड स्थ‌ित होंडा के शोरूम में बीएस 3 वाहनों की जमकर ब‌िक्री हुई। इसके बाद अब शोरूम में बीएस 3  का स्टॉक खत्म हो गया है।

विज्ञापन


लेक‌िन लोग शुक्रवार को भी शोरूम पहुंचे और घंटो तक शोरूम के आगे खड़े रहे।

इसके चलते शोरूम संचाल‌कों ने गेट पर ताला जड़ द‌िया। लेक‌िन इसके बाद भी वहां भीड़ खत्म नहीं हो रही। लोग अभी भी बीएस 3 की ड‌िमांड कर रहे हैं। 
विज्ञापन


वहीं शोरूम में bs4 बाइक का भरपूर स्टॉक पहुंच चुका है। लेक‌िन इसके रेट में 500 -1000 रुपये तक का अंतर बताया जा रहा है।

यह है नया फीचर

stock of BS 4 Bike is now available in dehradun

​इसके साथ ही अब हो सकता है क‌ि इसके रेट बढ़ जाएं। वहीं चौंकाने वाली बात यह है क‌ि बाइक से लाइट का बटन गायब है। ऐसे में अब बाइक की लाइट हमेशा जलती रहेगी।

लेक‌िन घबराइए नहीं, दरअसल 1 अप्रैल 2017 से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय बीएस-4 मानकों को पूरी तरह से लागू करने जा रहा है।  हौंडा ने अपनी नई एविएटर में ज्यादा बदलाव न करते हुए, इसे बीएस-4 मानक के अनुसार और ऑटोहेडलैंप ऑन दिया है।

अभी तक यह फीचर सिर्फ कुछ हाई एंड मोटरसाइकिलों में ही था लेकिन अब दुपहिया सुरक्षा को देखते हुए सरकार ने अब यह सबके लिए अनिवार्य कर दिया गया है। मतलब जैसे ही आपकी बाइक स्टार्ट होगी लाइट खुद जल जाएगी। वहीं जब लाइट खुद बंद होगी इंजन भी तभी बंद होगा।

विज्ञापन

एक द‌िन में ही ब‌िक गई सा़ढ़े चार सौ वाहन

stock of BS 4 Bike is now available in dehradun

इन पर 15 से 20 हजार रुपये की छूट ने मारामारी और बढ़ा दी। दोपहर दो बजे तक सभी शोरूम खाली हो गए। एक अप्रैल से इन स्कूटी पर रोक लग रही है। 

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में आदेश जारी किया था कि बीएस 3 स्टैंडर्ड के वाहन भारत में एक अप्रैल से नहीं बिकेंगे। इससे बाइक कंपनियों में हड़कंप मच गया।

होंडा, हीरो, यामाहा, महिंद्रा और टीवीएस की बीएस 3 स्टैंडर्ड वाली सभी बाइक्स दोपहर दो बजे तक ही बिक गई।

अनुमान के मुताबिक बृहस्पतिवार को ही करीब 400 होंडा एक्टिवा, करीब 350 मैस्ट्रो, करीब 230 यामाहा की स्कूटी और करीब इतनी ही महिंद्रा व टीवीएस की स्कूटी बिक गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed