फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sting operation CD forensic investigation can give shock to political parties

स्टिंग मामला: पुलिस के हाथ लगी कई ऑडियो-वीडियो सीडी, फॉरेंसिक जांच से देशभर में मच सकता है 'भूचाल'

Mon, 29 Oct 2018 08:21 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 29 Oct 2018 08:21 AM IST
विज्ञापन
Sting operation CD forensic investigation can give shock to political parties
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

उमेश कुमार शर्मा के घर से मिली करीब 20 ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग को जांच के लिए केंद्रीय फोरेंसिक साइंस लैब (सीएफएसएल) चंडीगढ़ भेजा जाएगा। माना जा रहा है यदि पुलिस भविष्य में इस जांच रिपोर्ट को उजागर करती है तो राजनीतिक हलचल हो सकती है।

विज्ञापन


यह हलचल उत्तराखंड के साथ-साथ अन्य प्रदेशों में भी हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक कब्जे में ली गई रिकॉर्डिंग (स्टिंग) कई विभागीय अफसरों के भी हैं। पुलिस को उमेश कुमार शर्मा के घर और अन्य कई ठिकानों की तलाशी में मेमोरी कार्ड, पेन ड्राइव और कई सीडी मिली हैं। सूत्रों के मुताबिक इनमें 20 से ज्यादा स्टिंग ऑपरेशन की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग शामिल हैं।
विज्ञापन


यह रिकॉर्डिंग उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और यहां तक कि केंद्र से भी जुड़ी हुई हैं। इनमें विभागीय अधिकारी हैं या राजनेता। फिलहाल यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है। ये स्टिंग ही है इस बात का दावा भी कोई अधिकारी नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि सभी ऑडियो-वीडियो की जांच होनी आवश्यक है। लिहाजा सभी ऑडियो-वीडियो को सीएफएसएल चंडीगढ़ भेजा जाएगा। उसके बाद स्थिति साफ हो पाएगी कि यह स्टिंग है या समाचार संबंधी कोई ऑडियो-वीडियो है।

इधर, पुलिस ने गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मोदीनगर और देहरादून में उमेश कुमार शर्मा के ठिकानों और फार्म हाउसों की तलाशी ली। यहां से भी पुलिस को कुछ संदिग्ध चीजें बरामद हुई हैं।

बताया जा रहा है कि मोदीनगर स्थित एक मकान से पुलिस ने कुछ चिप व खुफिया कैमरे बरामद किए हैं। इनमें स्पाई रिकॉर्डिंग, पेन कैमरे और पेनड्राइव शामिल हैं। इन सब की बरामदगी के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। यही नहीं कई विभागों में भी इस बात को लेकर चर्चा है कि इन रिकॉर्डिंग का सच सामने आता है तो राजनीतिक ‘उथल-पुथल’ भी मच सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed