{"_id":"62eff5ff191d9a4f0864102f","slug":"stf-went-to-lucknow-with-abhishek-verma-city-news-drn4194184168","type":"story","status":"publish","title_hn":"UKSSSC: प्रिंटिंग प्रेस के डाटा ऑपरेटर को रिमांड पर लेकर STF लखनऊ रवाना, 36 लाख मिलने सहित पढ़ें ये खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UKSSSC: प्रिंटिंग प्रेस के डाटा ऑपरेटर को रिमांड पर लेकर STF लखनऊ रवाना, 36 लाख मिलने सहित पढ़ें ये खुलासे
Mon, 08 Aug 2022 03:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 03:11 PM IST
सार
यूकेएसएसएससी में पेपर लीक मामले में जैसे-जैसे कड़ी दर कड़ी से जुड़ती गई, वैसे ही गिरफ्तारियों का सिलसिला बढ़ता गया। अब तक एसटीएफ 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी आउटसोर्स कंपनी आरएमएस सॉल्यूशन के डाटा एंट्री ऑपरेटर अभिषेक वर्मा को भी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
यूकेएसएससी
- फोटो : UKSSSC:
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के पेपर लीक मामले में एसटीएफ लखनऊ के प्रिंटिंग प्रेस के डाटा एंट्री ऑपरेटर अभिषेक वर्मा को तीन दिन की रिमांड पर लेकर लखनऊ रवाना हो गई। मामले मेें एसटीएफ अभिषेक से और अधिक जानकारी जुटाएगी।
विज्ञापन
24 जुलाई को यूकेएसएसएससी में पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने छह लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद मामले में जैसे जैसे कड़ी दर कड़ी से जुड़ती गई, वैसे ही गिरफ्तारियों का सिलसिला बढ़ता गया। अब तक एसटीएफ 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी आउटसोर्स कंपनी आरएमएस सॉल्यूशन के डाटा एंट्री ऑपरेटर अभिषेक वर्मा को भी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
वर्मा की जिम्मेदारी पेपर छपने के बाद सील करने की थी, लेकिन उसने तीनों पालियों के एक-एक सेट को टेलीग्राम एप से अपने साथियों को भेज दिया था। इस काम के उसे 36 लाख रुपये मिले थे। गिरफ्तार अभिषेक वर्मा की एसटीएफ ने न्यायिक रिमांड मांगी थी, जिसको स्वीकार करते हुए तीन दिन की न्यायिक रिमांड मिली थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dehradun: पूर्व आईएफएस किशनचंद सहित कई अधिकारियों पर मुकदमे की शासन ने दी अनुमति, इस खुलासे ने था चौंकाया
रविवार को एसटीएफ उसे लेकर लखनऊ रवाना हो गई है। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान कई जानकारियां जुटाई जाएगी। कहा कि जल्द ही अन्य आरोपियों की भी इसमें गिरफ्तारी संभव हैं। उधर, आयोग के पूर्व परीक्षा नियंत्रण से भी एसटीएफ पूछताछ करेगी। सिंह ने बताया कि पूर्व परीक्षा नियंत्रक का पता, फोन नंबर आदि मिल चुका है और उनसे बातचीत भी हो चुकी है। कहा कि आज (सोमवार) या कल उनसे पूछताछ की जाएगी।