फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   STF seized two deer legs and musk from the smuggler Uttarkashi Vikasnagar Dehradun Uttarakhand News

Vikasnagar News: एसटीएफ ने तस्कर के पास से पकड़े हिरण के दो पैर और कस्तूरी, लाखामंडल से खरीद कर था लाया

Thu, 07 Nov 2024 10:27 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 07 Nov 2024 10:27 AM IST
सार

एसटीएफ ने तस्कर के पास से हिरण के दो पैर और कस्तूरी पकड़े। तस्कर उत्तरकाशी का रहने वाला है। और लाखामंडल से हिरण के पैर और कस्तूरी खरीद कर लाया था।

विज्ञापन
STF seized two deer legs and musk from the smuggler Uttarkashi Vikasnagar Dehradun Uttarakhand News
सांकेतिक - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर उत्तरकाशी निवासी तस्कर को हिरण के दो पैर और कस्तूरी के साथ गिरफ्तार किया। तस्कर चकराता के लाखामंडल निवासी एक व्यक्ति से पैर और कस्तूरी लेकर विकासनगर में बेचने आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार बुधवार को एसटीएफ को विकासनगर क्षेत्र में वन्य जीव के अंगों की तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना पर एसटीएफ के उप निरीक्षक नरोत्तम सिंह बिष्ट की अगुवाई में एक टीम क्षेत्र की ओर रवाना हुई। जब, एसटीएफ प्रेमनगर क्षेत्र में पहुंची तो मुखबिर ने उन्हें तस्कर की लोकेशन बताई।
विज्ञापन


आर्मी का एक कैंटीन कार्ड भी मिला
एसटीएफ कोतवाली में संपर्क कर उपनिरीक्षक सनोज कुमार टीम के साथ शक्तिनहर पुल नंबर दो के पास पहुंची। मुखबिर ने पुलिस को बताया कि तस्कर डाकपत्थर की ओर जाने वाले रास्ते पर टिन शेड के पास खड़ा है। बताए गए स्थान पर खड़े व्यक्ति की तलाशी ली तो उसकी जेब में रखी पॉलिथीन से हिरण के दो पैर और कस्तूरी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यक्ति के पास से आर्मी का एक कैंटीन कार्ड भी मिला है। उसने अपना नाम उत्तरकाशी नौगांव के लारा गांव निवासी कृष्ण कुमार बताया। बताया कि वह हाल में हरबर्टपुर की विजय कॉलोनी में रह रहा है। लाखामंडल के एक व्यक्ति विक्की उर्फ विवेक से कस्तूरी और पैर लेकर बेचने के लिए आया था। बताया कि विक्की ने उससे कहा था कि जब सामान बिक जाएगा तो वह उन्हें पैसे दे देगा। 


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बीमा लेने की कोशिश नाकाम...पति ने 70 साल की पत्नी को 56 का बताया, फिर इस तरह सामने आई सच्चाई

कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तस्कर को हिरण की कस्तूरी और पैर देने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed