फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   STF nabbed the smuggler of Bareilly

Dehradun News: एसटीएफ ने बरेली का तस्कर दबोचा

Sun, 18 Jun 2023 01:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
STF nabbed the smuggler of Bareilly
विकासनगर के एक गांव में स्मैक पहुंचाने आ रहा बरेली का शातिर तस्कर एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। एसटीएफ ने विकासनगर के इस स्थानीय निवासी को भी गिरफ्तार कर लिया है। तस्कर के पास से 300 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन




एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस बीच सूचना मिली कि बरेली से एक तस्कर विकासनगर में स्मैक तस्करी करने आ रहा है। उसके हरिद्वार पहुंचने की जानकारी मिली थी। एएनटीएफ ने हरिद्वार के श्यामपुर में तिरछा पुल के पास चेकिंग शुरू की। इस दौरान एक संदिग्ध को बस से उतारा गया। उसने अपना नाम शहजाद निवासी इज्जतनगर बरेली बताया। उसके पास से 300 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह शराफत अली निवासी कुंजा ग्रांट विकासनगर को यह स्मैक देने के लिए आ रहा था।
विज्ञापन




एसएसपी ने बताया कि एक टीम को तत्काल शराफत अली की गिरफ्तारी के लिए भेजा गया। आरोपी को उसके घर से ही दबोच लिया गया। दोनों आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों से पूछताछ में बहुत सी जानकारियां मिली हैं, जिनकी तस्दीक करने के बाद अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

तस्करों ने बदल दिया आने-जाने का तरीका

कुछ दिनों से पुलिस की सख्ती के बाद तस्करों ने अपने आने का तरीका बदल दिया है। पहले तस्कर अपने वाहनों से एक से दूसरे शहरों में आते-जाते थे, लेकिन बीते कुछ दिनों में देखा गया है कि तस्कर सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें भी वह रास्ते में कई बार वाहन बदलते हैं। इस तस्कर ने भी बताया कि वह पहले बस से चला था। इसके बाद उसने दूसरी बस पकड़ी। हरिद्वार जिले में घुसने से पहले ही उसने फिर से बस बदली और उसमें बैठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed