फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   STF has arrested the person accused of cheating a person

Dehradun News: बीमा लोकपाल बनकर 30 लाख रुपये ठगने वाला गिरफ्तार

Wed, 25 Oct 2023 12:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
STF has arrested the person accused of cheating a person
Iएसटीएफ ने नोएडा से पकड़ा आरोपी, कैंट क्षेत्र के व्यक्ति से ठगी थी रकमI
विज्ञापन




साइबर पुलिस थाने में दर्ज किया गया था मुकदमा, अन्य की तलाश जारी



बीमा लोकपाल बनकर व्यक्ति से 30 लाख रुपये ठगने के आरोपी को एसटीएफ ने नोएडा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने यह रकम व्यक्ति को बीमा पॉलिसी के संबंध में गुमराह कर ठगी थी। आरोपी के पास से मोबाइल फोन, आधार व पैन कार्ड आदि बरामद हुए हैं। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।



एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि बल्लूपुर निवासी उमेश चंद्र जोशी ने कैंट थाने को शिकायत की थी। बताया था कि उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया था। उसने खुद को बीमा लोकपाल और एनपीसीआई का अधिकारी बताया था। उसने बंद पड़ी बीमा पॉलिसी में अधिक लाभ दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग तारीखों में व्यक्ति से 29.27 लाख रुपये अपने बैंक खातों में जमा करा लिए थे। इस पर साइबर थाना पुलिस ने जांच की और मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जांच की तो पता चला कि फोन करने वाले का बागपत और नोएडा से ताल्लुक है।
विज्ञापन




एसटीएफ ने उसके संबंध में और जानकारियां जुटाई। प्राथमिक जांच के बाद मंगलवार को गौरव अग्रवाल निवासी काशीरामपुरा, बड़ौत बागपत को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने बताया कि वह लंबे समय से इस काम को कर रहा है। उसके साथ कई और युवक भी मिले हुए हैं। वह ऐसे लोगों को शिकार बनाता है जो कि अपनी बीमा पॉलिसी को चलाने में असमर्थ हैं या फिर जिनकी पॉलिसी बंद हो चुकी है। वह खुद को आईआरडीएआई, एनपीसीआई का अधिकारी बताता है। ताकि, लोगों को आसानी से यकीन भी हो जाए। इसके साथ ही बीमा लोकपाल बनकर भी वह लोगों को फोन करता है। एसएसपी ने बताया कि उसके पास से मोबाइल, चेक बुक, पैन कार्ड, आधार कार्ड और तीन डेबिट कार्ड बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed