{"_id":"61e05afe65800b7b30438de1","slug":"stf-filed-chargesheet-in-cryptocurrency-fraud-fraud-of-400-crores-was-exposed-across-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड में एसटीएफ ने दाखिल की चार्जशीट, देशभर में सामने आया था 400 करोड़ का फ्रॉड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड में एसटीएफ ने दाखिल की चार्जशीट, देशभर में सामने आया था 400 करोड़ का फ्रॉड
Thu, 13 Jan 2022 10:31 PM IST
सुशील कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: सुशील कुमार
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:31 PM IST
सार
जांच में पता चला कि इस एप के माध्यम से चीन में बैठे कुछ साइबर ठग लोगों को ठग रहे हैं। इसमें पुलिस ने इंटरपोल से भी संपर्क साधा था। अब एसटीएफ ने चार्जशीट का एक हिस्सा कोर्ट में दाखिल किया है।
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड मामले में एसटीएफ ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। अभी यह चार्जशीट का एक हिस्सा है। दूसरे में भी एसटीएफ ने तैयारी कर ली है। जल्द इसे भी कोर्ट में दाखिल कर दिया जाएगा। मामले में कुल 16 आरोपियों के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
बता दें, जून 2021 में पावर बैंक एप के माध्यम से धोखाधड़ी का मामला सामने आया था। हरिद्वार निवासी एक युवक की शिकायात पर एसटीएफ ने पहला मुकदमा दर्ज किया था। पता चला था कि इस एप के माध्यम से लोगों को 15 दिन में धन दोगुना करने का लालच दिया गया था। यह रकम कथित क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने की बात लोगों से कही गयी थी। एसटीएफ ने जांच की तो मालूम हुआ कि यह मामला पूरे देश में है। कम से कम 400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है।
विज्ञापन
इस मामले में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बंगलूर आदि जगहों की पुलिस ने 120 से ज्यादा मुकदमे दर्ज किए। इसी क्रम में एसटीएफ ने भी और दो मुकदमे दर्ज किए। इनमें एसटीएफ ने कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें से कुछ को अन्य राज्यों से बी वारंट पर भी उत्तराखंड लाया गया। कुछ विदेशी लोगों को भी नामजद किया गया है।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि इस एप के माध्यम से चीन में बैठे कुछ साइबर ठग लोगों को ठग रहे हैं। इसमें पुलिस ने इंटरपोल से भी संपर्क साधा था। अब एसटीएफ ने चार्जशीट का एक हिस्सा कोर्ट में दाखिल किया है। एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इसमें जल्द ही अगला पार्ट भी चार्जशीट का दाखिल कर दिया जाएगा।
बैंनिंग ऑफ अनरेगुलेटेड डिपॉजिट स्कीम एक्ट में पहली चार्जशीट
बैंनिंग ऑफ अनरेगुलेटेड डिपॉजिट स्कीम एक्ट की कुछ धाराओं को भी इस मुकदमे में जोड़ा गया था। इस एक्ट को उत्तराखंड राज्य ने भी वर्ष 2019 में अपनाया था। एसएसपी के अनुसार उस एक्ट में यह पहली चार्जशीट है।
दो तिब्बती मूल के लोगों लाया जाएगा बंगलूरू से
एसएसपी ने बताया कि इन मुकदमों में दो तिब्बती मूल के लोगों को भी नामजद किया गया है। इन दोनों को बंगलूर पुलिस ने गिरफ्तार किया है जल्द ही दोनों आरोपियों को बंगलूर से बी वारंट पर उत्तराखंड लाया जाएगा।