{"_id":"61c36c1470297c29f954a70b","slug":"stf-encounters-miscreants-in-telangana-prize-woman-arrested-city-news-drn3995541200","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ की तेलंगाना में बदमाशों से मुठभेड़, एक इनामी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएफ की तेलंगाना में बदमाशों से मुठभेड़, एक इनामी दबोचा
विज्ञापन
हैदराबाद (तेलंगाना) में हत्यारोपी दंपति को पकड़ने गई एसटीएफ की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने इनमें से महिला को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उसका पति भागने में सफल हो गया। महिला को छुड़ाने के लिए भी स्थानीय लोगों ने टीम पर हमला किया और आंखों में मिर्च झोंक दी। दंपति के ऊपर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित है। एसटीएफ की टीम फरार हुए बदमाश को पकड़ने के लिए हैदराबाद व आसपास के इलाकों में दबिश दे रही है।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि 20 दिसंबर 2019 को रुड़की कचहरी के पास ग्राम प्रधान कमरे आलम की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। पुलिस ने जांच की तो इसमें मुजफ्फरनगर के मोहल्ला किदवई नगर खाला पार निवासी वसीम व उसकी पत्नी समा परवीन का नाम सामने आया। तभी से दोनों पति पत्नी फरार चल रहे थे। पिछले दिनों उनके ऊपर आईजी लॉ एंड ऑर्डर ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
एसटीएफ को इस बीच पता चला कि दोनों आरोपी तेलंगाना के हैदराबाद के सुलेमान नगर में रह रहे हैं। इस पर एसटीएफ और गंगनहर थाना पुलिस की एक संयुक्त टीम हैदराबाद रवाना की गई। वहां पर पुलिस ने ने दोनों को वहां से गिरफ्तार भी कर लिया। लेकिन, स्थानीय भीड़ और उनके रिश्तेदारों ने टीम पर हमला कर दिया। इस मुठभेड़ के दौरान लोगों ने टीम के कई लोगों की आंखों में मिर्च झोंक दी। इस आपाधापी में बदमाश वसीम भागने में सफल हो गया। जबकि, समा परवीन को गिरफ्तार कर लिया गया। टीम आरोपी समा परवीन को ट्रांजिट रिमांड पर हरिद्वार लेकर आ रही है। समा परवीन व उसके पति के खिलाफ साईबराबाद जिले के राजेंद्र नगर थाने में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।