फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   STF caught 3000 crore scam in gold trading cyber thugs in Singapore-Hong Kong cheated Dehradun uttarakhand

Dehradun: गोल्ड ट्रेडिंग में पकड़ा 3000 करोड़ का घोटाला, सिंगापुर-हांगकांग में बैठे साइबर ठग ऐसे बिछा रहे जाल

Sat, 13 May 2023 05:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 13 May 2023 05:29 PM IST
सार

मामला करीब दो साल पहले सामने आया था। प्रदेश के एक युवक को साइबर ठगों ने व्हॉट्सएप पर एक मैसेज आया था। उसे मसालों, शराब और सोने के व्यापार का लालच दिया गया। पहले उसने 10 हजार रुपये से कारोबार शुरू किया। कुछ दिनों तक उसे एक वेबसाइट पर अच्छा रिटर्न दिखाया गया। 

विज्ञापन
STF caught 3000 crore scam in gold trading cyber thugs in Singapore-Hong Kong cheated Dehradun uttarakhand
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चर्चित गोल्ड ट्रेडिंग फ्रॉड में एसटीएफ ने तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला पकड़ा है। यह रकम क्रिप्टो करेंसी और अन्य माध्यमों से सिंगापुर व हांगकांग में बैठे साइबर ठगों ने ठगी है। एसटीएफ ऐसे तीन मामलों की जांच कर रही है। साथ ही कई राज्यों से जानकारी जुटाई जा रही है। इनमें से एक में एसटीएफ ने पिछले दिनों हवाला एजेंट को भी गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


दिल्ली का यह एजेंट विदेशों में अपने आकाओं के कहने पर रकम इधर से उधर करता था। मामला करीब दो साल पहले सामने आया था। प्रदेश के एक युवक को साइबर ठगों ने व्हॉट्सएप पर एक मैसेज आया था। उसे मसालों, शराब और सोने के व्यापार का लालच दिया गया। पहले उसने 10 हजार रुपये से कारोबार शुरू किया। कुछ दिनों तक उसे एक वेबसाइट पर अच्छा रिटर्न दिखाया गया।
विज्ञापन


इनमें से कुछ पैसे उसने अपने खातों में भी लिए। उसे लालच आ गया तो उसने और भी धन फर्जी वेबसाइट के माध्यम से निवेश कर दिया। एक करोड़ रुपये से भी अधिक निवेश करने के बाद उसके खातों में कुछ नहीं आया तो उसने पुलिस को शिकायत की। एसटीएफ ने जांच के बाद पंजाब के पठानकोट से फिल्म कारोबार से जुड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घोटाले के साक्ष्य मिले
पता चला कि सारा कारोबार फर्जी कंपनियों के माध्यम से चल रहा है। एसटीएफ ने इस मामले में कुल 1200 करोड़ रुपये के स्कैम का खुलासा किया था। कुल चार लोग गिरफ्तार किए गए थे। इनमें से एक दिल्ली का हवाला एजेंट भी शामिल है। एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल के अनुसार, ऐसे तीन मामलों की जांच की जा रही है। इस तरह के जो भी मुकदमे हैं उनका विवरण जुटाया जा रहा है। इनमें अब तक करीब 3000 करोड़ रुपये से भी ज्यादे के घोटाले के साक्ष्य मिले हैं। जल्द ही कुछ और लोगों को इसमें गिरफ्तार किया जा सकता है।

ऐसे बनाते हैं ठगी का शिकार
साइबर ठग पहले गोल्ड ट्रेडिंग के लिए व्हॉट्सएप पर मैसेज भेजते हैं। इसके बाद टेलीग्राम पर एक ग्रुप में उन्हें जोड़ा जाता है। इसमें एक वेबसाइट का लिंक होता है। इसी पर यूपीआई और बैंक खातों के माध्यम से धन जमा कराया जाता है। इस पर हूबहू लगता है कि कमोडिटी का कारोबार लाइव चल रहा है। लोगों को लगता है कि वह सोना खरीद-बेच रहे हैं और उन्हें फायदा-नुकसान हो रहा है। पहले 10 हजार रुपये का निवेश किया जाता है। इसका अच्छा रिटर्न भी दिखाया जाता है। लेकिन, कुछ दिन बाद ही मैसेज आता है कि आपका पैसा अटक गया है। लिहाजा और निवेश करना होगा। यहीं से शुरू होता है लालच और डर का खेल। इसके बाद लाखों और करोड़ों रुपये ठग लिए जाते हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सीएम धामी का निर्णय साहसिक, बोले- साक्षी महाराज- धर्मांतरण कानून से प्रेरणा लें अन्य राज्य

क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से भेजा जाता है पैसा
हवाला जैसा यह कारोबार क्रिप्टो के माध्यम से किया जाता है। विदेशों में बैठे ठग लोगों से इकट्ठा किए गए इस पैसे को क्रिप्टो करेंसी में बदल देते हैं। इसके माध्यम से क्रिप्टो को अपने यहां संचालित क्रिप्टो एक्सचेंज पर कैश कराया जाता है। भारत में मौजूदा समय में क्रिप्टो पर बेहद सख्ती है तो यह कारोबार यहां कम होता है। विदेशों से ही स्थानीय एजेंटों को पैसे भेजे जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed