फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Stepfather-accused-raping-minor

Dehradun News: सौतेले पिता पर लगाया नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

Tue, 14 Mar 2023 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Stepfather-accused-raping-minor
महिला ने अपने दूसरे पति पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार आरोपी बेटी को नशा भी देता था। साथ ही महिला को भी देह व्यापार के धंधे में धकेलने की कोशिश की। न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसकी शादी मई 2004 में होशियारपुर पंजाब निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद उसकी एक बेटी हुई। जून 2008 में महिला के पति की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। पति की मृत्यु के बाद महिला ने पटेलनगर निवासी एक व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली। कुछ समय बाद महिला को पता चला कि उसका पति नशा तस्करी का काम करता है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे भी नशा कराने और देह व्यापार कराने की कोशिश की। महिला के मना करने के बाद उसके साथ मारपीट भी की गई। इसके बाद दिसंबर 2016 को उसे घर से निकाल दिया। महिला अपनी बेटी के साथ अपने घर होशियारपुर चली गई। अक्तूबर 2020 को आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और महिला को देहरादून लेकर आ गया।
विज्ञापन

महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसकी गैर मौजूदगी में उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। अक्तूबर 2022 में आरोपी ने महिला पर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। आरोपी ने नाबालिग बेटी को नशा भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed