फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Steal money by trapping tweezers in ATM, one caught red handed

एटीएम में चिमटी फंसाकर चुराते हैं पैसे, एक रंगेहाथ धरा

Sat, 17 Jul 2021 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Steal money by trapping tweezers in ATM, one caught red handed
एटीएम में लोहे की चिमटी (छोटा चिमटा) फंसाकर पैसे चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पकड़ा गया है। आरोपी अपने साथियों के साथ एटीएम कक्ष में मशीन के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। हालांकि, वह चोरी करने में असफल रहा। उसके अन्य साथी वहां से भागने में सफल हो गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में एलआईसी बिल्डिंग के पास एसबीआई एटीएम की है। पुलिस के अनुसार यहां पर शुक्रवार शाम को रुपये निकालने वाले आ रहे थे। इसी दौरान दो युवक काफी देर से कक्ष में खड़े हुए थे। एटीएम गार्ड को उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं तो उसने बैंक स्टाफ को सूचना दी। मौके पर पहुंचे स्टाफ ने युवकों को पकड़ना चाहा तो उसका साथी भाग निकला। जबकि, एक को उन्होंने पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम जुनैद निवासी भीमसिखा, तहसील हथीन, उतावर, पलवल हरियाणा बताया।
विज्ञापन

उसने पुलिस को बताया कि उसका साथी साहिल वहां से भाग निकला है। आरोपी के पास से रुपये बरामद नहीं हुए हैं। पता चला कि वह अपने मंशूबों में कामयाब नहीं हुआ। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी राकेश गुसाईं ने बताया कि आरोपी के साथी की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करते हैं घटना
जुनैद ने पुलिस को बताया कि सबसे पहले अपने एटीएम कार्ड से कम से कम 500 रुपये की ट्रांजेक्शन की जाती है। मशीन से 500 का नोट बाहर आ जाता है। उसी वक्त धातु की चिमटी को तुरंत एटीएम मशीन में पैसे निकलने वाली जगह में फंसा देते। इस कारण एटीएम मशीन का शटर खुला रहता। इसके बाद दोबारा अपने एटीएम से 10 हजार या उससे अधिक धनराशि का ट्रांजेक्शन करते। इससे एटीएम मशीन की ट्रे से पैसे आरोपी द्वारा फंसाई गई चिमटी में अटक जाते हैं। मशीन का शटर खुला होने के कारण मशीन उन पैसों को बाहर निकलने के दौरान सेंस नहीं कर पाती। जिस कारण खाताधारक के खाते से पैसों की कटौती नहीं होती। एटीएम मशीन की ट्रे से जो पैसे चिमटी में आते वह आरोपी मशीन से निकाल लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed