फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Statue of Shilgur Maharaj

Dehradun News: ध्याटुड़ियों ने सैरी गांव में स्थापित कराई शिलगुर महाराज की प्रतिमा

Mon, 09 Jun 2025 01:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Statue of Shilgur Maharaj
खत बाना के सैरी गांव की ध्याटुड़ियों (बेटियों) ने शिलगुर महाराज की प्रतिमा बनवाकर विधि-विधान के साथ मंदिर में स्थापित कराई। देवता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मंदिर के प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


सैरी गांव की ध्याटुड़ियां आपसी सहयोग से शिलगुर महाराज की प्रतिमा बनवाई थीं। रविवार को उसे यमुना में स्नान कराने के बाद मंदिर लेकर पहुंचीं। शुभ मुहूर्त के अनुसार दोपहर एक बजे प्रतिमा को मंदिर में विराजमान कराया गया। इसके बाद ध्याटुड़ियों और पुरुषों ने देवता के दर्शन किए। गांव के स्याणा सियाराम नेगी ने बताया कि ध्याटुड़ियों ने छह माह पूर्व शिलगुर देवता की प्रतिमा अपने खर्च पर बनवाने का प्रस्ताव रखा था। देवता से अनुमति मिलने के बाद चंदा एकत्रित कर मूर्ति बनवाई गई। जिसे विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मंदिर में विराजमान कराया गया है। इस अवसर पर गुलाब सिंह नेगी, जवाहर सिंह नेगी, गुमान सिंह नेगी, परम सिंह, रतन सिंह, खजान सिंह, प्रीति चौहान, विद्या तोमर, प्रियंका चौहान, राधा चौहान, दर्शनी नेगी, रिंकी नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed