फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Station decorated for the inauguration of Vande Bharat train, movement of vehicles will stop from tomorrow

Dehradun News: वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन के लिए सजने लगा स्टेशन, कल से रुकेगी गाड़ियों की आवाजाही

Tue, 23 May 2023 01:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Station decorated for the inauguration of Vande Bharat train, movement of vehicles will stop from tomorrow
वंदे भारत ट्रेन का संचालन दो दिन बाद देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली के बीच किया जाना है। ऐसे में ट्रेन के उद्घाटन के लिए देहरादून रेलवे स्टेशन को भव्य रूप से सजाने का काम शुरू कर दिया गया है। सोमवार से स्टेशन के दो प्लेटफॉर्म (एक व दो) में टेंट लगाने और रंग-रोगन का काम शुरू किया गया। 24 मई को दोनों प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी जाएगी।
विज्ञापन

दून से चलने वाली यह ट्रेन देश की 18वीं वंदे भारत ट्रेन होगी। 25 मई को सुबह 11 बजे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर दून रेलवे स्टेशन के दो प्लेटफॉर्म पर करीब 300 मीटर से अधिक का लंबा टेंट लगना है। जबकि स्टेशन पर रखे गमलों पर भी रंग-रोगन का काम तेजी से किया जा रहा है। सोमवार को डीआरएम मुरादाबाद मंडल अजय नंदन समेत रेलवे के कई अधिकारियों ने देहरादून स्टेशन का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद तमाम अधिकारी रुड़की रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के लिए रवाना हो गए। डीआरएम मुरादाबाद अजय नंदन कुछ दिनों से देहरादून में ही हैं। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि 25 से अधिक मजदूर टेंट लगाने का काम कर रहे हैं। जबकि कुछ गमलों व स्टेशन के आसपास रंग रोगन का कार्य कर रहे हैं। रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि दो मंच तैयार होने के बाद दोनों प्लेटफॉर्म पर गाड़ियों की आवाजाही रोक दी जाएगी। प्लेटफॉर्म नंबर एक से वंदे भारत ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा। गाड़ी कब देहरादून पहुंचेगी, ट्रेन का संचालन, समय, टिकट और स्टोपेज को लेकर अभी अधिसूचना जारी नहीं की गई है। एक-दो दिन में रेलवे की ओर से यह अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed