फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   statement of harak singh rawat

मैं महिलाओं का सम्मान करता हूं: हरक सिंह

Fri, 28 Feb 2014 02:11 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 28 Feb 2014 02:11 PM IST
विज्ञापन
statement of harak singh rawat

छेड़छाड़ के आरोपों से घिरे कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने शुक्रवार को अपने बयान में कहा है कि राजनीतिक साजिश के चलते उन्हें इस मामले में फंसाया गया है।

विज्ञापन


आरोप झूठे हैं
उन पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोप झूठे हैं। वह महिलाओं का सम्मान करते हैं। हरक पर आरोप लगाने वाली युवती द्वारा गुरुवार को एक निजी चैनल पर रावत पर से आरोप वापस लेने की बात कहने से मंत्री को राहत पहुंची है।
विज्ञापन


पढ़ें, छेड़छाड़ प्रकरणः ऐसे हुई थी हरक की युवती से मुलाकात
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री हरक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराने वाली युवती ने गुरुवार को भी अपना बयान दर्ज नहीं कराया।

बयान दर्ज होने की उम्मीद
दिल्ली पुलिस को उम्मीद है कि शुक्रवार को युवती सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराएगी। दिल्ली पुलिस युवती से सम्पर्क की बात भी कह रही है।

बयान में युवती आरोपों से पलटी
एक मीडिया चैनल पर युवती ने खुलासा किया था कि आवेश में आकर उसने मंत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

पढ़ें, पंचायत में पद चाहिए तो मायके जाना होगा

चैनल पर दिए बयान में उसने कहा कि हरक सिंह ने उसे नौकरी दिलाने का वादा किया था। बाद में उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया।

पढ़ें, नागफनी, उत्तराखंड को बना सकती है धनी

युवती ने कहा कि हरक ने उसे बुरी तरह डांट दिया था जिसके बाद वह मानसिक रूप से परेशान हो उठी और शिकायत दर्ज करा दी।

बयान दर्ज होने के बाद ही होगी आगे की कार्रवाई
दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती के बयान दर्ज होने के बाद ही आगे की तफ्तीश शुरू की जाएगी।

पढ़ें, 4 मई को खोले जाएंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार को युवती के कोर्ट में 164 के बयान कराए जा सकते हैं। सफदरजंग इन्क्लेव थाना पुलिस युवती से संपर्क बनाए हुए है।

पुलिस ने रावत से नहीं किया संपर्क
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक मंत्री रावत से पुलिस ने संपर्क नहीं किया है और न ही बयानों के लिए उन्हें बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed