{"_id":"1e984e8d2de15fae31bbc4bf26389111","slug":"statement-filed-in-mussoorie-land-scam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी भूमि घोटाला: पांच ने दर्ज कराए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी भूमि घोटाला: पांच ने दर्ज कराए बयान
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 10 Feb 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी के क्यारकुली भूमि प्रकरण में प्रशासन की ओर से जमीन खरीदने और बेचने वालों के बयान दर्ज किए गए। जमीन खरीदने वाले पांच लोगों ने जांच अधिकारी के सामने अपना पक्ष रखा। वहीं जमीन बेचने वाले का बेटा भी लिखित प्रतिवेदन लेकर जांच अधिकारी के सामने पहुंचा। तीन अन्य ग्रामीणों ने भी बयान दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन
आईटीबीपी की ओर से अधिग्रहीत की गई जमीन के खेवट नंबर की आड़ में जमीनों की रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया था। जमीन के विवादों को लेकर गठित पुलिस की एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है। मंडलायुक्त की ओर से अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रताप सिंह शाह से अलग से मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
पांच लोगों ने दर्ज कराए बयान
जांच अधिकारी की ओर से जमीन बेचने वाले कुंवर रघुप्रताप सिंह पुत्र रघुराज सिंह निवासी स्योहारा जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश और जमीन खरीदने वाले 11 लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। इन लोगों से आठ एवं नौ फरवरी को बयान दर्ज कराने को कहा गया था।
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रताप सिंह शाह ने बताया कि जमीन खरीदने वाले पांच लोगों की ओर से बयान दर्ज कराए गए हैं। जमीन के खरीददारों की ओर अपना पूरा पक्ष रखा गया है। हालांकि जमीन खरीदने वाले 11 लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से छह अपना पक्ष रखने नहीं आए।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जमीन बेचने वाले कुंवर रघुप्रताप सिंह के पुत्र लिखित प्रतिवेदन लेकर पहुंचे थे। उनके प्रतिवेदन को बयान मानते हुए दर्ज किया गया है। तीन अन्य ग्रामीणों ने भी अपने बयान दर्ज कराए गए हैं। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि अभी बयानों का विश्लेषण किया जा रहा है।