Chardham yatra: केदारनाथ और यमुनोत्री में लगेंगे मोबाइल ATM, बैंकर्स समिति की बैठक में एसीएस ने दिए निर्देश
राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति की 84वीं बैठक में चारधाम यात्रा मार्गों पर आगामी वित्तीय वर्ष में नई बैंक शाखा खोलने के लिए लक्ष्य निर्धारित करने का निर्णय लिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केदारनाथ और यमुनोत्री में एटीएम और मोबाइल एटीएम स्थापित होंगे। अपर मुख्य सचिव (वित्त) आनंद बर्द्धन ने बैंकों के अफसरों को इस बाबत निर्देश दिए। उन्होंने चारधाम यात्रा मार्गों पर नई बैंक शाखाएं खोलने के साथ एटीएम की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए।
वह मंगलवार को सचिवालय में राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति की 84वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने चारधाम यात्रा मार्गों पर आगामी वित्तीय वर्ष में नई बैंक शाखा खोलने के लिए लक्ष्य निर्धारित करने को कहा। यात्रा शुरू होने तक केदारनाथ और यमुनोत्री में एटीएम और मोबाइल एटीएम को स्थापित करने के निर्देश दिए।
Chardham yatra: स्थानीय लोगों के लिए पंजीकरण की अनिवार्यता खत्म, बाहरी तीर्थयत्रियों के लिए होगी ये व्यवस्था
कहा कि बैंक व जिला प्रशासन के सहयोग से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना का व्यापक प्रचार प्रसार हो और इसे जिला स्तरीय बैठकों में स्थायी एजेंडा में शामिल किया जाए। बैठक में सचिव कृषि बीवीआरसी पुरुषोतम, अपर अपर सचिव ग्राम्य विकास डॉ. आनंद स्वरूप, अपर सचिव पर्यटन डॉ. पूजा गर्ब्याल, क्षेत्रीय निदेशक आरबीआई लता विश्वनाथन, मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड विनोद कुमार बिष्ट आदि थे।
बागेश्वर, चंपावत व रुद्रप्रयाग में जिला सहकारी बैंक खुलेंगे
बागेश्वर, चंपावत और रुद्रप्रयाग में जिला सहकारी बैंक खोले जाएंगे। अपर मुख्य सचिव ने बैंकों की स्थापना में हो रही देरी की रिपोर्ट मांगी है। प्रक्रिया में कुछ अड़चने बताने पर इसे दूर करने के लिए मामले शासन को भेजने के निर्देश दिए।
पर्वतीय जिलों में ऋण जमा अनुपात बढ़ाने के निर्देश
अपर मुख्य सचिव ने पर्वतीय जिलों में ऋण जमा अनुपात को लेकर प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। ऋण जमा अनुपात में सुधार लाने के लिए राज्य बैंकर्स समिति की एक उपसमति बनाने का निर्णय लिया गया।
ऋण से जुड़े आवेदनों को मंजूरी के लिए उपसमिति
बैठक में स्वरोजगार और आजीविका से जुड़ी कई योजनाओं में ऋण के आवेदनों पर सुस्त प्रगति पर चिंता जाहिर की गई। अपर मुख्य सचिव ने बैंकों को ताकीद किया कि ऐसे आवेदनों की स्वीकृति बढ़ाने के लिए अतिरिक्त प्रयास किए जाएं। इसके लिए एक उपसमिति का गठन करने का फैसला हुआ।
हर ब्लॉक में बनेंगी ग्रामीण हाट
स्थानीय उत्पादों को बाजार मुहैया कराने के लिए बैठक में प्रत्येक विकास खंड में ग्रामीण हाट बनाने का निर्णय लिया गया। अपर मुख्य सचिव ने इस संबंध में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।