फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   State Level Bankers Committee meeting: Cm Pushkar singh Dhami talked about Loan Facility

राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक: सीएम धामी बोले - लाख-दो लाख के लोन के लिए क्यों लगाने पड़ते हैं चक्कर

Thu, 25 Aug 2022 11:33 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 25 Aug 2022 11:33 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य मानकों की जानकारी बैंकों की शाखाओं में बोर्ड के माध्यम से भी दी जाएं। लोन के आवेदनों को अधिक समय तक लंबित नहीं रखना चाहिए।

विज्ञापन
State Level Bankers Committee meeting: Cm Pushkar singh Dhami talked about Loan Facility
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैंकों के लोन देने की प्रक्रिया पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि करोड़ों का लोन लेने वालों को लोन आसानी से मिलता है लेकिन लाख या दो लाख लोन के लेने वालों को कई चक्कर लगाने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि लोन प्रार्थना पत्र यदि रद्द किया जाता है तो इसमें उसका कारण भी स्पष्ट होना चाहिए।  

विज्ञापन


सुभाष रोड स्थित होटल में राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को बैंक और हमसे बहुत अधिक अपेक्षाएं हैं। इस पर खरा उतरने के लिए परिवार की तरह मिलकर काम करना होगा। आमजन को सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत लोन लेने में समस्या न हो, इसके लिए सभी बैंकों को फार्म के सरलीकरण के साथ फार्म का फार्मेट भी एक तरह का हो, इस पर ध्यान देना होगा।
विज्ञापन

लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य मानकों की जानकारी बैंकों की शाखाओं में बोर्ड के माध्यम से भी दी जाएं। लोन के आवेदनों को अधिक समय तक लंबित नहीं रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोन आवेदन के बाद इसके स्वीकृत होने के लिए समय एवं उत्तरदायित्व तय किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Uksssc: पेपर लीक मामले में पंतनगर विवि का पूर्व अफसर गिरफ्तार, बागेश्वर का सहायक अध्यापक निलंबित

जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत लोन की प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। राज्य में क्रेडिट-जमा अनुपात (सीडी रेशियो) कम होने पर उन्होंने इसे चिंता का विषय बताया और कहा कि इसे बढ़ाने के प्रयास किए जाएं। बैठक में सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बैंकर्स समिति की जिला एवं ब्लॉक स्तर पर नियमित बैठक हो। ब्लॉक स्तर पर होने वाली बैठकों में मुख्य विकास अधिकारी भी जाएं। 

बैठक में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सीजीएम एसबीआई कल्पेश कृष्ण कांत, जीएम एसबीआई अभय सिंह, सीजीएम नाबार्ड भास्कर पंत, जीएम पीएनबी संजय कांडपाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed