फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   state govt is not serious about chardham yatra

तकलीफ में हैं चारधाम यात्री, पर कहां हैं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

Tue, 23 May 2017 01:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 23 May 2017 01:52 PM IST
विज्ञापन
state govt is not serious about chardham yatra

चार धाम यात्रा में हर मोड़ पर यात्री परेशान है। अव्यवस्थाओं का बोलबाला है और सुविधाओं का अता-पता नहीं है। इन स्थितियों के बीच, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। विपक्ष ने पूछना शुरू कर दिया है- कहां हैं महाराज।

विज्ञापन


अजीबोगरीब स्थिति तब बनी, जब सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से महाराज को लेकर सवाल किया गया। कहां हैं महाराज के जवाब में सीएम ने कहा-ये उनसे ही पूछ लीजिए। लगातार बढ़ते दबाव के बीच पर्यटन मंत्री मीडिया के सामने आए और चार धाम यात्रा सुचारू ढंग से चलने का दावा किया।
विज्ञापन


चार धाम यात्रा को लेकर समीक्षा बैठक करने में पर्यटन मंत्री ने शुरू में खूब दिलचस्पी दिखाई, मगर पिछले दिनों पांडुकेश्वर के नजदीक भूस्खलन से यात्रा प्रभावित हुई, तो मंत्री को लोग तलाशते ही रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम के इशारे पर मदन कौशिक ने मोर्चा संभाला

state govt is not serious about chardham yatra
मदन कौशिक - फोटो : AmarUjala

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के इशारे पर सरकार के प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने मोर्चा संभाला। सरकारी मशीनरी को लाइनअप करने में कौशिक फ्रंट पर रहे और महाराज कहीं नहीं दिखाई दिए। 

सोशल मीडिया में महाराज को लेकर बहस छिड़ गई। पहाड़ी व्यंजनों के प्रमोशन के एक कार्यक्रम में शरीक महाराज की फोटो वायरल हुई, तो उन पर हमले और तेज हो गए। सवाल ये उठा कि एक तरफ, यात्री परेशान हैं और दूसरी तरफ, महाराज पहाड़ी खाने का लुत्फ ले रहे हैं। हालांकि मीडिया से बातचीत में महाराज ने सोमवार को इस पर भी सफाई दी।

उन्होंने कहा कि पर्यटन मंत्री होने के नाते जहां यात्रा की व्यवस्था वह देख रहे हैं, वहीं पहाड़ी व्यंजनों को भी प्रोत्साहित कर रहे हैं। महाराज ये भी कहने से नहीं चूके कि लोगों को कहने दीजिए। महाराज ने कहा कि चार धाम यात्रा सुरक्षित ढंग से आगे बढ़ रही है और पांडुकेश्वर से आगे यात्रा को काफी पहले खोल दिया है।

..तो सीएम से नहीं बैठ रही पटरी

state govt is not serious about chardham yatra
trivendra singh rawat

यह आम चर्चा है कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के बीच पटरी नहीं बैठ रही है। जाने-अनजाने इसका प्रभाव चार धाम यात्रा के इंतजामों पर भी दिखाई दे रहा है।

बीजेपी मुख्यालय पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से महाराज के बारे में सवाल किया गया, तो अपने मंत्री के बचाव की जगह उन्होंने जवाब दिया कि ये महाराज से ही ही पूछ लिया जाए।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि हेली सेवा की मनमानी की जांच की जाएगी और इस संबंध में ठोस कार्रवाई से सरकार पीछे नहीं हटेगी। चार धाम यात्रा में हेली सेवा संचालकों की मनमानी की खबरें अमर उजाला लगातार प्रकाशित कर रहा है। इस पर सीएम ने कहा कि हेली सेवाओं को यात्रियों के साथ मनमानी नहीं करने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed