फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   State Government will increase MLA Development Fund it may be Rs 4.25 crore annually Uttarakhand news

Uttarakhand News: विधायकों की पूरी होगी मुराद, प्रदेश सरकार कर सकती है सवा चार करोड़ विधायक निधि

Wed, 18 Jan 2023 02:50 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 18 Jan 2023 02:50 PM IST
सार

विधानसभा सदस्यों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विधायक निधि बढ़ाने की मांग की थी। उन्हें बताया था कि वर्तमान में उन्हें हर वर्ष प्रति विधायक 3.75 करोड़ रुपये विधायक निधि दी जाती है। लेकिन अब उनकी निधि से 18 प्रतिशत जीएसटी कटौती हो रही है।

विज्ञापन
State Government will increase MLA Development Fund it may be Rs 4.25 crore annually Uttarakhand news
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार विधायक विकास निधि में बढ़ोतरी करेगी। यह सवा चार करोड़ रुपये सालाना हो सकती है। ग्राम्य विकास विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर रहा है। आगामी कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव लाया जा सकता है। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने प्रस्ताव तैयार किए जाने की पुष्टि की है।

विज्ञापन


विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा सदस्यों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विधायक निधि बढ़ाने की मांग की थी। उन्हें बताया था कि वर्तमान में उन्हें हर वर्ष प्रति विधायक 3.75 करोड़ रुपये विधायक निधि दी जाती है। लेकिन अब उनकी निधि से 18 प्रतिशत जीएसटी कटौती हो रही है। इससे विकास कार्यों के लिए पूरी राशि उपलब्ध नहीं हो रही है। उन्होंने सरकार के सामने दो विकल्प रखे थे कि या तो सरकार विधायक विकास निधि में बढ़ोतरी करे या फिर 18 प्रतिशत जीएसटी का खर्च वह खुद वहन करे।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए थे। उनके निर्देश के क्रम में ग्राम्य विकास विभाग ने विधायक निधि में बढ़ोतरी का प्रस्ताव बना दिया है। अब वित्त विभाग प्रस्ताव की समीक्षा करेगा और इसके बाद इसे प्रदेश मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए आगामी बैठक में लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

40 से 50 लाख तक बढ़ सकती है विधायक निधि
विधायक विकास निधि में करीब 40 लाख रुपये की बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। लेकिन कैबिनेट इसमें और इजाफा करने का सुझाव सकती है। माना जा रहा है कि विधायक निधि में 40 से 50 लाख रुपये बढ़ाए जा सको हैं।

ये भी पढ़ें...Joshimath:  मौसम को देखते हुए जोशीमठ में अलर्ट, सचिव ने कहा- आपात स्थिति में 4500 लोगों को ठहराने की व्यवस्था
विधायक विकास निधि में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसे मंत्रिमंडल के समक्ष लाया जाएगा।- आनंद बर्द्धन, अपर मुख्य सचिव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed