फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   State agitators will gherao the CM residence on eight august

आठ को सीएम आवास का घेराव करेंगे राज्य आंदोलनकारी

Wed, 04 Aug 2021 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
State agitators will gherao the CM residence on eight august
उत्तराखंड में भू- कानून की मांग को लेकर बैठक करते राज्य आंदोलनकारी। - फोटो : MUSSOORIE
मसूरी। उत्तराखंड में सख्त भू कानून की मांग को लेकर राज्य आंदोलनकारी आठ अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव करेंगे। वहीं आंदोलनकारियों ने मसूरी की पेयजल योजना का पानी देहरादून किसी भी सूरत में नहीं जाने के लिए संघर्ष चेतावनी दी है।
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारियों ने मंगलवार को बैठक कर यमुना मसूरी पेयजल योजना का पानी देहरादून नहीं ले जाने देने का प्रस्ताव पारित किया। बैठक के बाद राज्य आंदोलनकारियों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में मसूरी में शहीद स्थल पर छत का निर्माण, वन विभाग एवं सर्वे ऑफ इंडिया के माध्यम से मसूरी वन क्षेत्र का सर्वे तत्काल पूरा कराने, सेंट मैरी अस्पताल को तत्काल खोलने आदि की मांग की गई है। राज्य निर्माण आंदोलनकारी संगठन के संयोजक प्रदीप भंडारी ने कहा कि राज्य में सख्त भू कानून सहित तमाम मांगों को लेकर आठ अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। बैठक में प्रदीप भंडारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, जय प्रकाश उत्तराखंडी, पूरण जुयाल, कमल भंडारी, केदार सिंह चौहान, श्याम सिंह चौहान, गिरीश प्रसाद सकलानी, जगदीश सिंह, ऐजाज अंसारी, बिल्लू वाल्मीकि, श्रीपति कंडारी, संजय गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed