फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Startup Idea Challenge competition will start from September 3 in uttarakhand

तीन सितंबर से शुरू होगा स्टार्टअप आइडिया चैलेंज, टॉप 10 विजेताओं को मिलेगा 50 हजार का पुरस्कार 

Mon, 02 Sep 2019 08:18 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 02 Sep 2019 08:18 AM IST
विज्ञापन
Startup Idea Challenge competition will start from September 3 in uttarakhand
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में तीन सितंबर से स्टार्टअप यात्रा शुरू की जाएगी। इसमें प्रत्येक जिले में दो दिवसीय बूट कैंप आयोजित कर युवाओं से स्टार्टअप आइडिया लिए जाएंगे। एक जिले से करीब 10 आइडिया चयनित किए जाएंगे।

विज्ञापन


इसके बाद राज्य स्तरीय आइडिया ग्रैंड चैलेंज प्रतियोगिता पेट्रोलियम एंड इनर्जी यूनिवर्सिटी (यूपीईएस) में आयोजित की जाएगी। इसमें टॉप-10 आइडिया को चुना जाएगा। प्रदेश सरकार की ओर से प्रत्येक विजेता को 50 हजार रुपये पुरस्कार राशि दी जाएगी।
विज्ञापन


उद्योग विभाग ने स्टार्टअप यात्रा के लिए जिला वार कालेजों का चयन और बूट कैंप की तारीख तय कर दी है। इस बार यूपीईएस, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, आईआईटी रुड़की और पीएचडी चैंबर आफ कॉमर्स के सहयोग से स्टार्टअप यात्रा के तहत प्रत्येक जिले में बूट कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीईएस के माध्यम से तीन सितंबर को अल्मोड़ा जिला के आईएचएम, छह सितंबर को पीजी कालेज बागेश्वर, नौ सितंबर को पिथौरागढ़ जिला के सीमांत इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी, 12 सितंबर को चंपावत के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी टनकपुर में दो दिवसीय बूट कैंप का आयोजन किया जाएगा।

इसी तरह ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी की ओर से सात सितंबर को नैनीताल जिला के जीईयू भीमताल कैंपस, 14 सितंबर को चमोली जिला के इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी गोपेश्वर, 21 सितंबर को पौड़ी के गोविंद बल्लभ पंत इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी घुड़दौड़ी, पीएचडी चैंबर आफ कॉमर्स की ओर से 12 सितंबर को पीजी कालेज उत्तरकाशी, 18 सितंबर को टिहरी जिला के कालेज आफ फॉरेस्ट्री रानीचौरी कैंपस, 23 सितंबर को पीजी कालेज रुद्रप्रयाग, 26 सितंबर को ऊधमसिंह नगर जिला के पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में बूट कैंप आयोजित किए जाएंगे। आईआईटी रुड़की की ओर से हरिद्वार, देहरादून, रुड़की में बूट कैंप लगाए जाएंगे। हालांकि आईआईटी ने तारीख तय नहीं की है। 

स्टार्टअप यात्रा के दौरान हर जिले में बूट कैंप लगा कर युवाओं को अपने नवाचार विचारों को साझा करने मौका मिलेगा। जिला स्तर पर 10 बेहतर आइडिया को राज्य स्तरीय ग्रैंड चैलेज प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाएगा। ग्रैंड चैलेज में 10 सर्वश्रेष्ठ आइडिया को पुरस्कृत किया जाएगा। जिसमें प्रत्येक आइडिया को 50 हजार की राशि दी जाएगी।
-सुधीर चंद्र नौटियाल, उद्योग निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed