फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   STA extends route to Haridwar-Rishikesh

Dehradun News: एसटीए ने किया हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए रूट विस्तार

Mon, 19 Oct 2026 02:05 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Mon, 19 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
STA extends route to Haridwar-Rishikesh
राज्य परिवहन प्राधिकरण ने निजी बसों के लिए देहरादून-विकासनगर-डाकपत्थर रूट का विस्तार करते हुए उनको आईएसबीटी टर्मिनल में गाड़ी लगाकर सवारी भरने की अनुमति दी है। इसके बाद भी आईएसबीटी के पास होमगार्ड और पुलिस निजी बसों को रोक रही है। मामले में राज्य परिवहन प्राधिकरण ने परिवहन निगम और पुलिस को पत्र भेजकर इसे नियम के विरुद्ध बताया है।
विज्ञापन


संभागीय परिवहन प्राधिकरण देहरादून संभाग ने इस संबंध में पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि देहरादून-विकासनगर-डाकपत्थर मार्ग के परमिटधारी वाहनों को आईएसबीटी के पास रोके जाने और यात्रियों को वाहन से उतारे जाने की बात सामने आई है। विभागीय अधिकारी के अनुसार एसटीए की ओर से इस रूट के परमिटधारी वाहनों को आईएसबीटी से हरिद्वार के चार और ऋषिकेश के दो फेरे लगाने की अनुमति दी गई है। ऐसे में इन वाहनों को इस आधार पर आईएसबीटी के बाहर रोका जाना कि वह यह वाहन आईएसबीटी से होकर हरिद्वार-ऋषिकेश की ओर से जा रहे हैं, को रोका जाना गलत है।
विज्ञापन

---

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने दी चेतावनी

संगठन के महामंत्री अशोक चौधरी के अनुसार यह परमिट मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों को ताक पर रखकर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि देहरादून-विकासनगर-डाकपत्थर मार्ग के परमिट के विस्तार की बात कही गई है। नियमानुसार विस्तार से पहले परिवहन निगम से अनापत्ति लेना आवश्यक है जो कि प्राधिकरण ने नहीं ली। दूसरा यह है कि एक्ट में प्रावधान यह है कि अगर परिवहन निगम की एनओसी मिल जाती है तो भी अधिकतम 38 किमी तक ही रूट का विस्तार किया जा सकता है। इस प्रकरण में नियमों को ताक पर रखा गया है। इसके खिलाफ सरकार को शिकायत कर मामले जांच कराने की मांग की जाएगी और अगर समस्या का निराकरण नहीं होता तो हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

पूर्व में देहरादून-नैनीताल मार्ग पर भी हो चुका है विवाद

बताया गया कि कई साल पूर्व राज्य परिवहन प्राधिकरण की ओर से देहरादून-नैनीताल मार्ग के लिए भी निजी बसों को परमिट जारी किए गए थे। उस समय भी परिवहन निगम और निजी स्वामियों के बीच में विवाद हो गया था। यह मामला भी हाईकोर्ट पहुंच गया था। मामला तूल पकड़ने पर राज्य परिवहन प्राधिकरण को चारों परमिट निरस्त करने पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed