फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sssc declared Junior assistant post exam result 2018

उत्तराखंड: कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, इस दिन होगा टाइपिंग टेस्ट

Thu, 20 Sep 2018 10:53 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 20 Sep 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
Sssc declared Junior assistant post exam result 2018
result

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक के 90 पदों समेत नलकूप चालक, कार्य पर्यवेक्षक, राजस्व सहायक व ग्रेडिंग पर्यवेक्षक के 36 पदों की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


कनिष्ठ सहायक पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों का 10 अक्तूबर से टाइपिंग टेस्ट (टंकण) शुरू किया जाएगा। चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि 6 मई को समायोजन के आधार पर समान अर्हता वाले अलग-अलग रिक्त पदों की एक ही लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


जिसमें कनिष्ठ सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर के 90 पदों व नलकूप चालक के आठ,  कार्य पर्यवेक्षक के दो, राजस्व सहायक के दो और ग्रेडिंग पर्यवेक्षक के 24 रिक्त पदों के लिए करीब 30 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को आयोग ने सभी पदों का परिणाम घोषित कर दिया है। मेरिट के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। आयोग के अनुसार नलकूप चालक, कार्य पर्यवेक्षक व राजस्व सहायक पद पर चयनित अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन 12 नवंबर और ग्रेडिंग पर्यवेक्षक पद के अभ्यर्थियों का 13 नवंबर को किया जाएगा।

कंप्यूटर सहायक पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट अनिवार्य है। 10 अक्तूबर से टाइपिंग टेस्ट प्रारंभ किया जाएगा। 28 सितंबर तक चयनित अभ्यर्थियों के टंकण परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे।

बडोनी ने बताया कि समायोजन के आधार पर लिखित परीक्षा कराई गई थी। यदि किसी भी अभ्यर्थी का परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित नहीं होता है तो वे 25 सितंबर तक आयोग के पास आपत्ति दर्ज करा सकता हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed