फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SSP has appointed SP Rishikesh to investigate the case

Dehradun News: जांच के लिए एसपी ऋषिकेश की निगरानी में विशेष टीम बनाई

Mon, 07 Jul 2025 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
SSP has appointed SP Rishikesh to investigate the case

विज्ञापन
Iएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, थाना पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट रहेंगे टीम में शामिल
I

I
I

Iकड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच डॉक्टरों के पैनल ने किया किशोरी के शव का पोस्टमार्टमI

किशोरी की संदिग्ध मौत के मामले की जांच के लिए एसएसपी ने एसपी ऋषिकेश की निगरानी में विशेष टीम का गठन किया है। सीओ ऋशिकेश के नेतृत्व में बनी इस टीम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, थाना पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट के कर्मचारी शामिल किए गए हैं।

पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। इसी के साथ रविवार को किशोरी के शव का कोरोनेशन अस्पताल में डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच लक्खीबाग श्मशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में किशोरी के शव पर किसी तरह के निशान नहीं पाए गए हैं। फिलहाल पोस्टमार्टम की अधिकारिक रिपोर्ट पुलिस को नहीं मिली है। ऐसे में किशोरी के साथ दुष्कर्म की बात भी अभी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि माहौल खराब करने वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। विशेष टीम ने जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में सभी भौतिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को एकत्र किया जा रहा है। एसएसपी ने बताया कि पूरी जांच की वीडियोग्राफी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed