'हम तो डूबेंगे सनम, तुम्हे भी ले डूबेंगे' की राह पर पुलिस का ये जवान, कैसे जानिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने हिंदी फिल्मी डॉयलाग ‘हम तो डूबेंगे सनम, तुम्हें भी ले डूबेंगे ’ सुना ही होगा। इसी तर्ज पर एक पुलिसकर्मी अपने साथ सात और पुलिसकर्मियों को ले डूबा।
मामला, एक शिकायत को लेकर था, जो उस पुलिसवाले ने आठ पन्नों के एक लेटर में एसएसपी को दिया। एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए उसे मिलाकर आठ पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।
जानिए, क्या है पूरा मामला
ज्वालापुर कोतवाली आजकल एसएसपी के निशाने पर है। एसएसपी ने पहले तो दिल्ली के यात्री की कार छीनने के मामले की शिकायत अनसुनी करने पर कार्यालय से दो मुंशी हटाए। अगले ही दिन आठ सिपाही इस आरोप में लाइन हाजिर कर दिए गए कि उनके संबंध जरायम पेशेवरों से है।
बताया जा रहा है कि निलंबित किए गए सिपाही ने एसएसपी को ये बताया कि, अकेला वो ही बुरा नहीं है बल्कि तालाब में कई मछलियां गंदी है। एसएसपी ने उसकी बात पर संज्ञान लेकर एलआईयू को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी तब पुष्टि होने पर सभी सिपाहियों पर गाज गिरी।