जानिए क्यों, यहां एसएसपी बाइक चलाने वालों को बांट रहे चॉकलेट, बहुत खास है वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने शायद ही सुना या देखा हो कि पुलिस अधिकारी वाहन चलाने वालों को चॉकलेट बांट रहे हों। जी हां, ऐसा यहां हो रहा है। यहां पढ़ें ऐसा क्यों किया जा रहा है। दरअसल, शहर क्षेत्र में दुपहिया वाहन पर पीछे बैठी सवारी के लिए हेलमेट पहनने की अनिवार्यता कर दिया।
डबल हेलमेट अभियान के तहत रविवार को पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान हेलमेट नहीं पहनने पर 355 चालान किए गए। जबकि दस वाहन सीज किए गए। साथ ही हेलमेट पहनने वालों को एसएसपी ने चॉकलेट देकर शुक्रिया अदा किया।
रविवार देर शाम एसएसपी जेआर जोशी, सीओ धन सिंह तोमर व कोतवाल एनएस बिष्ट ने मुख्य बाजार में स्थित चौकी के समीप सघन चेकिंग अभियान चलाया। अधिकांश दुपहिया वाहनों में पीछे बैठी सवारी ने हेलमेट नहीं पहना था।
जिस पर वाहन स्वामियों का चालान किया गया। हालांकि कुछ दुपहिया वाहनों में पीछे बैठी सवारी हेलमेट पहने थी। जिस पर एसएसपी जेआर जोशी, सीओ धन सिंह तोमर ने चॉकलेट देकर उनका शुक्रिया अदा किया।
एसएसपी जोशी ने कहा कि हेलमेट हमारी सुरक्षा के लिए है। इसे अवश्य पहने। हेलमेट चेकिंग के लिए कोतवाली पुलिस ने उपनिरीक्षकों के नेतृत्व में कई टीमों का गठन किया है। चेकिंग अभियान के दौरान 355 से अधिक दुपहिया वाहनों का चालान भी किया गया।
अभियान में एसएसआई प्रदीप नेगी, एसआई संध्या नेगी, एसआई मनवर सिंह रावत, एसआई लोहित आदि शामिल थे।