फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SSC exam 2023 Fraud Another youth arrested for appearing in exam instead of candidate Uttarakhand news

Dehradun: अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने पहुंचा दूसरा युवक गिरफ्तार, एसएससी परीक्षा के दौरान पकड़ में आया मामला

Fri, 19 May 2023 03:27 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर। Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 19 May 2023 03:27 PM IST
सार

परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी का आधार कार्ड और प्रवेश पत्र में लगी फोटो का मिलान किया गया, तो दोनों की फोटो अलग-अलग पाई गई। जांच टीम द्वारा अभ्यर्थी को रोक कर पूछताछ की गई। पता चला आधार कार्ड पर फोटो बदल कर युवक परीक्षा देने आया है।

विज्ञापन
SSC exam 2023 Fraud Another youth arrested for appearing in exam instead of candidate Uttarakhand news
परीक्षा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एसएससी परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी की जगह दूसरा युवक परीक्षा देने पहुंच गया। कॉलेज प्रबंधन की सजगता से आरोपी परीक्षा देने से पूर्व ही पकड़ में आ गया। कॉलेज प्रबंधन की तहरीर पर सेलाकुई थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में राकेश सेमवाल पुत्र जयानंद सेमवाल निवासी ईसी रोड देहरादून हाल पता-सीनियर सिस्टम एडमिन माया काॅलेज सेलाकुई देहरादून ने सेलाकुई थाना में तहरीर दी कि बृहस्पतिवार को कॉलेज में तृतीय पाली की एसएससी परीक्षा थी। जिसमें अभ्यर्थी जिसका नाम हिम्मत सिंह गुर्जर पुत्र जयन सिंह गुर्जर निवासी करोली राजस्थान भी परीक्षा देने आया था।

विज्ञापन


फोटो बदल कर परीक्षा देने आया
अभ्यर्थी हिम्मत सिंह गुर्जर नाम से परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी का आधार कार्ड और प्रवेश पत्र में लगी फोटो का मिलान किया गया, तो दोनों की फोटो अलग-अलग पाई गई। जांच टीम द्वारा अभ्यर्थी को रोक कर पूछताछ की गई तो जानकारी हुई कि हिम्मत सिंह गुर्जर नाम से जो अभ्यर्थी परीक्षा देने आया है, इसका नाम मनीष कुमार पुत्र अरविंद प्रसाद निवासी नई सराय नालंदा बिहार है, जो हिम्मत सिंह गुर्जर के स्थान पर आधार कार्ड पर फोटो बदल कर परीक्षा देने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Rishikesh: भाजपा महिला मोर्चा नेता की संदिग्ध मौत, तीन माह पहले पति ने भी किया था आत्महत्या का प्रयास

थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मनीष कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी, परीक्षा अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अभ्यर्थी हिम्मत सिंह गुर्जर की तलाश की जा रही है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed