{"_id":"64672fa3c2b9fda62f04f727","slug":"former-divisional-vc-of-bjp-mahila-morcha-died-under-suspicious-circumstances-rishikesh-uttarakhand-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: भाजपा महिला मोर्चा नेता की संदिग्ध मौत, तीन माह पहले पति ने भी किया था आत्महत्या का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: भाजपा महिला मोर्चा नेता की संदिग्ध मौत, तीन माह पहले पति ने भी किया था आत्महत्या का प्रयास
Fri, 19 May 2023 01:55 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 19 May 2023 01:55 PM IST
सार
भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सिमरन गाबा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पति पत्नी में किसी बात को लेकर अनबन की खबरें भी सामने आई हैं। सिमरन के पति ने भी करीब तीन माह पूर्व कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था।
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री सिमरन गाबा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सिमरन गाबा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार देर रात वह बालकनी से गिर गई थी। कुछ समय पहले ही उन्हें संगठन ने पदमुक्त किया था। परिजन उन्हें उपचार के लिए एसपीएस राजकीय अस्पताल लाए थे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक सिमरन के पति मुकेश गाबा ने भी करीब तीन माह पूर्व कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। मुकेश गाबा व्यवसायी हैं। पति पत्नी में किसी बात को लेकर अनबन की खबरें भी सामने आई हैं। मई माह के शुरुआती सप्ताह में सिमरन के पति मुकेश गाबा ने फेसबुक पर लाइव आकर सिमरन पर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पीएम मोदी कर सकते हैं गूंजी का दौरा, आज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, तय होगा एजेंडा
विज्ञापन
मुकेश ने भाजपा के कई पदाधिकारियों व मंत्रियों को लेकर भी कुछ बातें कही थी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केआर पांडे ने कहा कि पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।