{"_id":"4be58ade0025892b7bbb92a0e0f931e8","slug":"ssb-guerilla-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSB गुरिल्ला संगठन करेगा आर-पार की लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SSB गुरिल्ला संगठन करेगा आर-पार की लड़ाई
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Fri, 24 Oct 2014 03:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजगार की मांग को लेकर रुद्रप्रयाग में एसएसबी गुरिल्ला संगठन ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। गुरिल्लाओं का आरोप है कि लंबे समय से मांग को लेकर आंदोलन करने के बावजूद अभी तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
नौ वर्षों से रोजगार की मांग को लेकर संघर्षरत
निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही इस संबंध में एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा और मुलाकात के नतीजे के बाद अग्रिम रणनीति बनाई जाएगी। एसएसबी गुरिल्ला संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण थपलियाल व मीडिया प्रभारी सुनीत चौधरी ने बताया कि लगभग नौ वर्षों से रोजगार की मांग को लेकर संघर्षरत हैं।
विज्ञापन
लेकिन हर बार सरकार द्वारा उन्हें केवल झूठे आश्वासन देकर गुमराह किया जा रहा है। रोजगार देने के बजाए गुरिल्लाओं को एक ठेकेदार के हवाले किया जा रहा है। जो कि उचित नहीं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि छह नवंबर को इस संबंध में विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. एपी मैखुरी, केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत व थराली विधायक डॉ जीतराम टम्टा के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता करेगा। यदि वार्ता में कोई सकारात्मक परिणाम नहीं आता है तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।