श्रीनगरः तीन दिन बाद शिकारियों के हत्थे चढ़ा आदमखोर गुलदार, हुआ ढेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहशत का पर्याय बने धारी गांव में सक्रिय नर गुलदार आखिरकार शिकारी की गोली का निशाना बन गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। बताया जा रहा कि गुलदार अब तक चार लोगों को अपना शिकार बना चुका था।
विकास खंड कीर्तिनगर के धारी गांव में नौ जनवरी को दोपहर में गुलदार ने एक महिला का शिकार किया था, जिसके बाद ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने गुलदार को शूट करने के निर्देश जारी किए।
इसके लिए धारी गांव में शिकारी जॉय हुकिल सहित वन विभाग की टीम को तैनात किया गया। सोमवार सुबह जब गुलदार गांव से कुछ दूरी पर शिकारी जॉय हुकिल को आता दिखाई दिया, तो उन्होंने गुलदार एक गोली से ही ढेर कर दिया।
तीन माह में किए चार शिकार
गुलदार के शव का वन विभाग की ओर से डांगचौरा रेेंज कार्यालय में पोस्टमार्टम हुआ। माणिकनाथ रेंज अधिकारी डीएस पुंडीर ने आमखोर गुलदार की पुष्टी करते हुए बताया कि यह वही गुलदार है जिसे रुद्रप्रयाग जिले के बांसी गांव में गोली मारी गई थी, लेकिन वह गोली लगते ही लापता हो गया था। उन्होंने बताया कि उसके शरीर से एक छर्रा भी बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद गुलदार को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
तीन माह में गुलदार ने किए शिकार
6 नवंबर रुद्रप्रयाग के सतनी गांव में एक
8 नवंबर रुद्रप्रयाग के बांसी गांव में एक महिला
6 दिसंबर रुद्रप्रयाग के पपड़ासू गांव में एक महिला
9 जनवरी टिहरी के धारी गांव में एक महिला