{"_id":"6a33ec8a59f0be98da07a06a","slug":"srinagar-accident-near-jiyalgarh-car-goes-out-of-control-and-overturns-on-the-road-woman-injured-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar Accident: जियालगढ़ के पास हादसा, अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी कार, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar Accident: जियालगढ़ के पास हादसा, अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी कार, महिला घायल
Thu, 18 Jun 2026 06:36 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 18 Jun 2026 06:36 PM IST
सार
वाहन के पहियों के नीचे अचानक पत्थर आ जाने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार पलट गई।
विज्ञापन
श्रीनगर में सड़क हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कीर्तिनगर क्षेत्र अंतर्गत जियालगढ़ के पास बृहस्पतिवार दोपहर देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना मिलते ही कीर्तिनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट भिजवाया।
विज्ञापन
कोतवाली निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि कार में एक ही परिवार के चार सदस्य सवार थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वाहन के पहियों के नीचे अचानक पत्थर आ जाने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार पलट गई।
विज्ञापन
Karnaprayag: बेस अस्पताल को लेकर सिमली में हुई महापंचायत; विधायक बोले-दो महीने में होगा शासनादेश
विज्ञापन
हादसे में रंजना वशिष्ठ (40 वर्ष) के सिर में सामान्य चोट आई है, जबकि उनके पति अनुराग वशिष्ठ (42 वर्ष) तथा दोनों पुत्र अरुण वशिष्ठ और इशांत वशिष्ठ सुरक्षित हैं। घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे से हटाया गया, जिससे यातायात बाधित नहीं हुआ और मार्ग पर आवाजाही सुचारू रूप से जारी रही।