फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sridev Suman University student protest against two examination pattern

श्रीदेव सुमन विवि: एक विवि में दो परीक्षा पैटर्न के खिलाफ आर्यन संगठन ने शुरू किया प्रदर्शन

Wed, 25 Dec 2019 01:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 25 Dec 2019 01:10 PM IST
सार

  • आर्यन छात्र संगठन ने श्रीदेव सुमन विवि के कैंप कार्यालय पर किया प्रदर्शन
  • कुलपति के नाम दिया ज्ञापन, जल्द निजी कॉलेजों से सेमेस्टर हटाने की मांग
  • एसोसिशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस इंस्टीट्यूट ने भी विवि पर उठाए सवाल

विज्ञापन
Sridev Suman University student protest against two examination pattern

विस्तार

एक विश्वविद्यालय में दो परीक्षा पैटर्न के खिलाफ मंगलवार को आर्यन संगठन ने आंदोलन शुरू कर दिया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने विवि के दून विवि स्थित कैंप कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने कुलपति के नाम ज्ञापन देते हुए निजी कॉलेजों से भी सेमेस्टर सिस्टम हटाने की मांग की।

विज्ञापन


श्रीदेव सुमन विवि ने हाल ही में अकादमिक परिषद की बैठक में सेमेस्टर सिस्टम पर फैसला लिया है। इसके तहत 52 सरकारी महाविद्यालयों से तो सेमेस्टर सिस्टम खत्म कर दिया गया है और करीब 110 निजी कॉलेजों में सेमेस्टर सिस्टम को लागू रखा गया है। अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में यह मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन


मंगलवार को आर्यन छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व महासचिव शूरवीर चौहान के नेतृत्व में श्रीदेव सुमन विवि के कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद कैंप कार्यालय में मौजूद विवि के अधिकारी सुनील नौटियाल को कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कुलपति से फोन पर छात्रों की वार्ता कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 छात्रों ने कुलपति से तत्काल निजी कॉलेजों से सेमेस्टर सिस्टम खत्म करने की मांग की। ऐसा न करने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन में संदीप कुकरेती, सुमित, आशीष रावत, संजय चंद, शशांक सती, नैन सिंह चौहान आदि छात्र मौजूद रहे।


एसोसिशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस इंस्टीट्यूट ने उठाए सवाल

एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस इंस्टीट्यूट ने भी छात्रों के आंदोलन को समर्थन दिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल का कहना है कि एक ओर विवि के कुलपति का कहना है कि चूंकि कुमाऊं विवि सेमेस्टर सिस्टम खत्म कर चुका है। एक प्रदेश में दो तरह की परीक्षा प्रणाली नहीं चल सकती, इसलिए सेमेस्टर सिस्टम खत्म किया गया है, लेकिन सवाल यह है कि इसके बावजूद श्रीदेव सुमन विवि में ही दो तरह की परीक्षा प्रणाली लागू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed