{"_id":"6786add293d00def490c96dc","slug":"sports-minister-celebrated-makar-sankranti-with-needy-children-dehradun-news-c-5-1-drn1030-594630-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: खेल मंत्री ने जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया मकर संक्रांति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: खेल मंत्री ने जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया मकर संक्रांति
विज्ञापन
I
IIराजकीय शिशु सदन में रहने वाले अनाथ बच्चों को मकर संक्रांति और घुघुति त्योहार के अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने खुद अपने हाथों से खिचड़ी बनाकर इन बच्चों को परोसी, मंत्री ने बच्चों के बीच पंगत में बैठकर खिचड़ी भी खाई। साथ ही खेल मंत्री ने इन बच्चों के साथ पिट्ठू खेला और पतंगबाजी भी की। मंगलवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेल मंत्री रेखा आर्या ने इन बच्चों को आमंत्रित किया था। मंत्री ने बच्चों संग घुघुति की विशेष माला तैयार कर सभी बालिकाओं को पहनाई और उनका तिलक किया। खेल मंत्री ने सभी बच्चों को खेल सचिवालय में अपना कार्यालय में बुलाया और वहां उनसे एक-एक कर बातचीत की। इस मौके पर खेल निदेशक प्रशांत आर्य, मोहित चौधरी, उप जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट आदि मौजूद रहे।
I
I
I
Iराष्ट्रीय खेल उद्घाटन समारोह के लिए किया आमंत्रित
I
I
I
Iखेल मंत्री रेखा आर्या ने शिशु सदन के सभी बच्चों को 28 जनवरी को होने वाले राष्ट्रीय खेल उद्घाटन समारोह के लिए भी विशेष रूप से आमंत्रित किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि उस दिन वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नजदीक से देखने का मौका मिलेगा। इसके अलावा खेल मंत्री ने खुद ही बच्चों को पूरे खेल परिसर में घुमाया और उन्हें एक-एक चीज के बारे में जानकारी दी। खेल मंत्री ने बताया कि इन बच्चों में से जिनकी खेलों में रुचि होगी उन्हें बालक और बालिका खेल छात्रावास में एडमिट कराया जाएगा।I