फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sports Games Players associated with sports associations in Uttarakhand have not received kits for four years

Uttarakhand: खेल एसोसिएशन से जुड़े खिलाड़ियों को चार साल से नहीं मिली किट, अब लिया गया ये सख्त फैसला

Mon, 06 Mar 2023 12:39 PM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 06 Mar 2023 12:39 PM IST
सार

उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डीके सिंह के मुताबिक राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जब प्रदेश का प्रतिनिधित्व कोई टीम करती है और ओपनिंग सेरेमनी में देशभर की मीडिया होती है। ऐसे में उत्तराखंड के खिलाड़ी वहां बिना ट्रैक सूट में जाते हैं तो इससे कहीं न कहीं प्रदेश की गरिमा को ठेस पहुंचती है।

विज्ञापन
Sports Games Players associated with sports associations in Uttarakhand have not received kits for four years
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में खेल एसोसिएशन से जुड़े खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से चार साल से किट एवं अन्य सुविधाएं नहीं मिली हैं। यह हाल तब है जबकि सरकार अगले साल उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन कराने जा रही है।प्रदेश में विभिन्न खेल एसोसिएशन से जुड़े खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग के लिए खेल विभाग की ओर से किट एवं आने-जाने का खर्च दिया जाता रहा है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से पहले इसकी तैयारी के लिए कैंप भी लगाए जाते हैं लेकिन उत्तराखंड में खिलाड़ियों के राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग के लिए विभिन्न खेल एसोसिएशन अपने स्तर से किट, ट्रैक शूट एवं खिलाड़ियों के आने-जाने का खर्च वहन कर रही है। उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डीके सिंह के मुताबिक राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जब प्रदेश का प्रतिनिधित्व कोई टीम करती है और ओपनिंग सेरेमनी में देशभर की मीडिया होती है।
विज्ञापन


ऐसे में उत्तराखंड के खिलाड़ी वहां बिना ट्रैक सूट में जाते हैं तो इससे कहीं न कहीं प्रदेश की गरिमा को ठेस पहुंचती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ओलंपिक संघ से जुड़ी विभिन्न खेल एसोसिएशन खिलाड़ियों के लिए किट और आने-जाने का खर्च खुद वहन कर रही है। राष्ट्रीय खेलों से पहले खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाए जाते हैं लेकिन यह प्रशिक्षण शिविर भी खेल विभाग की ओर से कुछ चयनित खेलों को दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीके सिंह के मुताबिक उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन से तीस से अधिक खेल एसोसिएशन जुड़ी हैं लेकिन किसी भी एसोसिएशन की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग के लिए खिलाड़ियों से पैसा नहीं लिया जाता है। एसोसिएशन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी ने खिलाड़ियों से आने-जाने का पैसा लिया तो उसकी मान्यता रद्द कर दी जाएगी।


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा के लिए दो लाख श्रद्धालु कर चुके पंजीकरण, केदारनाथ के लिए सबसे ज्यादा

प्रदेश में कोविड की वजह से खिलाड़ियों के लिए किट एवं अन्य सुविधाओं के लिए टेंडर नहीं हो पाए हैं। पहले हर साल इसके लिए टेंडर होते थे। -एसके सार्की संयुक्त निदेशक खेल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed