{"_id":"640566b25530088e5e092595","slug":"chardham-yatra-2023-two-lakh-devotees-have-registered-maximum-1-12-lakh-registration-for-kedarnath-dham-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा के लिए दो लाख श्रद्धालु कर चुके पंजीकरण, केदारनाथ के लिए सबसे ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा के लिए दो लाख श्रद्धालु कर चुके पंजीकरण, केदारनाथ के लिए सबसे ज्यादा
Mon, 06 Mar 2023 09:40 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 06 Mar 2023 09:40 AM IST
सार
केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के लिए दो लाख से अधिक श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण कर चुके हैं। पर्यटन विभाग के उप निदेशक योगेंद्र गंगवार ने बताया कि 13 दिनों के भीतर ही बड़ी संख्या में यात्रा के लिए पंजीकरण हुए हैं।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा 2022
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चारधाम यात्रा के लिए अब तक दो लाख श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। केदारनाथ के लिए 1.12 लाख और बदरीनाथ के लिए 92 हजार तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। पर्यटन विभाग के उप निदेशक योगेंद्र गंगवार ने बताया कि 21 फरवरी को चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू किया गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Char Dham Yatra 2023: सुविधा...नहीं अटकेगा मोबाइल का नेटवर्क, चारों धामों में बनेंगे वाईफाई जोन
विज्ञापन
13 दिनों के भीतर केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के लिए दो लाख से अधिक श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि औपचारिक रूप से गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होने के बाद ही दोनों धाम के लिए पंजीकरण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन