फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sports Fit won the Old Warriors Cricket Cup

स्पोर्ट्स फिट ने जीता ओल्ड वॉरियर्स क्रिकेट कप

Mon, 15 Feb 2021 01:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Sports Fit won the Old Warriors Cricket Cup
देहरादून। ओल्ड वॉरियर्स क्रिकेट कप 2021 के फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स फिट ने दून ब्वॉयज क्लब (डीबीसी) को तीन रनों से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम कर लिया। शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन करने वाले अमरदीप सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

आर्यन छेत्री क्रिकेट एकेडमी मैदान में रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स फिट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 146 रन बनाए। अमरदीप सिंह ने 30 गेंदों में ताबड़तोड़ 54 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा अभिमन्यु ने 19 और विक्की व अमन ने 14-14 रन बनाए। डीबीसी के कुलबीर रावत ने 17 रन देकर तीन और रविंद्र ने 27 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन

जवाब में खेलने उतरी डीबीसी की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 143 रन ही बना सकी। रविंद्र ने 38 गेंदों में 59 और योगेंद्र ने 26 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली। स्पोर्ट्स फिट के अमरदीप सिंह ने आठ रन देकर दो विकेट भी चटकाए। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा रविंद्र सिंह बिष्ट को मैन ऑफ द सीरीज व सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, अमरदीप सोनकर को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, प्रवेश सेमवाल को सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर और टीम एजुकेशन को फेयर प्ले अवार्ड दिया गया। मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, अन्नपूर्णा स्पोर्ट्स व अविरल क्लासेज के डीके मिश्रा, दून डिफेंस एकेडमी के संदीप गुप्ता समेत अन्य अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed