फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sports cricket india A team announced bangladesh tour Dehradun abhimanyu easwaran became captain Uttarakhand

Cricket India A Team: बांग्लादेश दौरे के लिए A टीम का एलान, देहरादून के अभिमन्यु ईश्वरन बनाए गए कप्तान

Fri, 25 Nov 2022 10:07 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 25 Nov 2022 10:07 AM IST
सार

बांग्लादेश दौरे पर इंडियन क्रिकेट ए टीम की कमान देहरादून के अभिमन्यु ईश्वरन संभालेंगे। अभिमन्यु के टीम का कप्तान बनाए जाने की खबर से उत्तराखंड में उनके फैंस के साथ ही पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है। सभी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

विज्ञापन
sports cricket india A team announced bangladesh tour Dehradun abhimanyu easwaran became captain Uttarakhand
अभिमन्यु इस्वरन - फोटो : social media

विस्तार

राजधानी दून के धाकड़ क्रिकेटर अभिमन्यु को बांग्लादेश दौरे के लिए भारतीय ए टीम में कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने से राज्य में खुशी की लहर है। बृहस्पतिवार को भी सुबह से ही उनके घर पर बधाइयों का तांता लगा रहा। अभिमन्यु के पिता आरपी ईश्वरन का कहना है कि अब उनका बेटा भारतीय टीम में शामिल होने से महज एक कदम दूर है।

विज्ञापन


अभिमन्यु की इस उपलब्धि पर उनके पिता भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि अभिमन्यु ने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है। 27 वर्षीय अभिमन्यु ने मात्र सात वर्ष की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने बताया कि अभिमन्यु उन खिलाड़ियों में से हैं, जिसका बैटिंग एवरेज 44 प्लस है।
विज्ञापन


अभिमन्यु ने सवाईमान सिंह स्टेडियम में पहली और दूसरी इनिंग में यूपी टीम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में शतक मारा था। अभिमन्यु रणजी की दो इनिंग में शतक मारने वाले सबसे युवा क्रिकेटर हैं। बताया कि उन्होंने 1988 में अभिमन्यु के नाम पर ही क्रिकेट एकेडमी शुरू कर दी थी। इस एकेडमी में अभिमन्यु ने बहुत कुछ सीखा और उसी की बदौलत वह ऊंचाईयां छू रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: तेज रफ्तार कार ने पूर्व विधायक चैंपियन की गाड़ी को मारी टक्कर, दो युवक अस्पताल में भर्ती

छठवीं कक्षा के बाद से नहीं गए स्कूल
बंगाल टीम से ओपनर बल्लेबाज रहे अभिमन्यु के बारे में उनके पिता ने बताया कि उन्होंने छठवीं कक्षा के बाद से प्राइवेट स्कूलिंग की। उन्हें स्कूल से ही खेलने के लिए मुख्य तौर पर छुट्टियां दी गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed