फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sports competition and cultural programs concluded

Dehradun News: खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ समापन

Thu, 17 Apr 2025 09:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
Sports competition and cultural programs concluded
त्यूणी। पंडित शिवराम राजकीय महाविद्यालय में चल रही तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन हो गया। इस अवसर पर राज्य एसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष मूरतराम शर्मा ने शिक्षा व खेलकूद को युवाओं के भविष्य निर्माण के लिए जरूरी बताया। छात्र-छात्राओं ने दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर दम दिखाया। समापन अवसर पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने परंपरागत परिधान में जौनसारी, हिमाचली, बंगाणी व गढ़वाली लोक गीत व नृत्य की प्रस्तुति से समां बांधा। छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि राज्य एसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष मूरतराम शर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा.सतीश चंद्र सेमवाल, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी पूरन सिंह चौहान, प्रधानाचार्य अनोखेलाल, थानाध्यक्ष विनय मित्तल, चंदर साल्टा, सचिन शर्मा, शिखा भारती, रश्मि नौटियाल, पवन रावत, छात्रसंघ अध्यक्ष प्रमेश रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed