फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sports College and Pauri will clash for Under 14 title

संशोधित: सेमीफाइनल मैच में पौड़ी की टीम ने हासिल की एकतरफा जीत

Sat, 23 Jul 2022 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sports College and Pauri will clash for Under 14 title
राज्य स्तरीय सुब्रोतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को अंडर 14 बालक वर्ग में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज और पौड़ी की टीम ने सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। अब दोनों ही टीमों के बीच खिताब के लिए भिड़ंत होगी।
विज्ञापन

इस वर्ग का पहला सेमीफाइनल मैच महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज और ऊधम सिंह नगर की टीमों के बीच खेला गया। इसमें महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम ने ऊधमसिंह नगर को 11-0 के अंतर से हरा दिया। विजेता टीम की ओर से आलोक कुमार ने छह, समीर बिष्ट ने चार, तेजस सजवान ने एक गोल किया। शुक्रवार को पवेलियन मैदान में दूसरे अंडर 14 सेमीफाइनल मैच पौड़ी और नैनीताल की टीमों के बीच खेला गया। इसमें पौड़ी की टीम 2-0 के अंतर से विजेता रही। विजेता टीम की ओर से अरुण थापा व अनिरुद्ध नेगी ने एक-एक गोल किया। वहीं, अंडर 17 बालिका वर्ग में नैनीताल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तरकाशी की टीम को 4-3 के अंतर से शिकस्त दी।
विज्ञापन

विजेता टीम ने पेनाल्टी शूटआउट में चार गोल किए। वहीं, उत्तरकाशी की टीम तीन गोल कर पाई। अंडर 17 बालक में देहरादून और नैनीताल की टीम के मुकाबले में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम ने 4-0 से एकतरफा जीत हासिल की। कॉलेज की टीम के लिए मयंक ने दो, हर्ष और अनिका नेगी ने एक-एक गोल किया। वहीं, ऊधम सिंह नगर और पौड़ी के बीच हुए मुकाबले में ऊधम सिंह नगर 4-3 से विजेता टीम रही। विजेता टीम के लिए विकास और आदित्य ने दो-दो गोल किए। इस मौके पर जिला खेल समन्वयक रविंद्र रावत, मोइन खान, अजय नैथानी, उर्मिला राषा, सलीम, रोहित, एसडीएस रावत, अरविंद सुयाल, गोपाल कठैत, घनश्याम आर्य, जितेंद्र जयंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed