फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sports academy will open in haldwani

सीएम ने दिए निर्देश हल्द्वानी में बनेगी खेल अकादमी

Tue, 19 Jul 2016 10:10 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 19 Jul 2016 10:10 AM IST
विज्ञापन
sports academy will open in haldwani
हरीश रावत - फोटो : ANI

देहरादून और हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम निर्माण के बाद अब सरकार हल्द्वानी में खेल अकादमी बनाने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत की अध्यक्षता में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम देहरादून और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी की गवर्निंग बॉडी की बैठक में इस पर सहमति बनी। निर्माण में ओलंपिक संघ की मदद लेने का निर्णय भी लिया गया।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन राष्ट्रीय खेल परिसरों की समीक्षा करते हुए कहा कि निर्माण के बाद स्टेडियमों के रखरखाव और संचालन में कुशल विशेषज्ञों एवं खेल संस्थाओं की सेवाएं ली जाए। इस तरह का तंत्र विकसित किया जाए कि निर्माण के बाद स्टेडियम अपने संचालन और रखरखाव की लागत स्वयं निकाल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेडियमों के लिए आवश्यक अवशेष बजट उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने अफसरों को तय समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि दोनों स्टेडियमों के लिए वित्त की व्यवस्था वर्तमान वित्तीय वर्ष में कर दी जाए। इनके संचालन और अनुरक्षण के लिए नई शर्तों के साथ निविदाएं आमंत्रित कर ली जाएं।

सीएम ने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की भी समीक्षा की। वित्त मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि हल्द्वानी स्थित परिसर में भारतीय ओलंपिक संघ के साथ मिलकर खेल अकादमी स्थापित करने की संभावनाएं तलाशी जाए। खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि ओएनजीसी के साथ स्टेडियम के संबंध में एक उच्च स्तरीय बैठक की जाए।


सचिव खेल शैलेश बगोली ने बताया कि राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण नवंबर 2016 तक पूरा कर लिया जाएगा। निर्माण लागत 237.20 करोड़ संभावित है। आइसीसी की गाइड लाइन के अनुसार क्रिकेट स्टेडियम में स्टेट ऑफ आर्ट इंडोर आइस रिंक, ओलंपिक साइज इंडोर स्वीमिंग पूल, क्लब हाउस, व्यावसायिक क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं।

बताया कि हल्द्वानी स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण अक्टूबर 2016 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसकी कुल लागत 192.75 करोड़ रुपये संभावित है। बैठक में एएस नयाल, आयुक्त कुमाऊं दिलीप जवालकर, सचिव वित्त प्रशांत आर्य, संयुक्त निदेशक खेल नीरज गुप्ता आदि अधिकारी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed