{"_id":"590cd2574f1c1b966b44108d","slug":"spicejet-direct-flight-from-jolly-grant-to-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौलीग्रांट से जम्मू के लिए अब SPICEJET की सीधी फ्लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौलीग्रांट से जम्मू के लिए अब SPICEJET की सीधी फ्लाइट
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला
Updated Sat, 06 May 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौलीग्रांट एयरपोर्ट से निजी विमान कंपनी स्पाइस जेट ने शुक्रवार से जम्मू के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू कर दी है। सेवा के पहले दिन 24 लोगों ने यात्रा की। कंपनी ने जौलीग्रांट से दो उड़ानें शुरू की हैं।
विज्ञापन
चार धाम यात्रा सीजन में जौलीग्रांट एयरपोर्ट से विमानन कंपनियों ने हवाई सेवाओं को विस्तार देना शुरू कर दिया है। चार धाम यात्रा करने वाले और देहरादून से माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले यात्रियों को जौलीग्रांट से हवाई सेवा मिल जाएगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को सुबह 11:25 बजे फ्लाइट जम्मू से जौलीग्रांट पहुंची और इसके बाद जौलीग्रांट के लिए दिल्ली के लिए चली गई। दूसरी फ्लाइट दिल्ली से एयरपोर्ट पहुंची। उसके बाद दोपहर 2:35 मिनट पर सीधे जम्मू के लिए चली गई।
विज्ञापन
इस तरह स्पाइस जेट की दो उड़ानें शुरू हुई हैं। पहले दिन 17 यात्री जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे जबकि सात लोग जम्मू के लिए गए। यात्रा सीजन में विमानन कंपनियों की ओर से हवाई सेवा में बढ़ोत्तरी की जा रही है, जल्द अन्य कंपनियां भी यहां उड़ानों में विस्तार करने की तैयारी में हैं।
वहीं इसके विपरीत अपेक्षित यात्री न मिलने के कारण गत 30 अप्रैल से लखनऊ तक हवाई यात्रा की सेवा देने वाली इंडिगो कंपनी ने अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं।