देहरादून से मुंबई के बीच शुरू हुई हवाई सेवा, दिल्ली के लिए भी जल्द उड़ान भरेगा एलायंस एयर का विमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवाई यात्रियों के लिए एक और अच्छी खबर है। एक और नई विमानन कंपनी एलाइंस एयर कल मई से दिल्ली-देहरादून के बीच जौलीग्रांट एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू करने जा रही है। उधर, बुधवार से स्पाईसजेट ने भी देहरादून मुंबई के लिए हवाई सेवा शुरू कर दी।
जेट एयरवेज की हवाई सेवाएं बंद होने के बाद अब जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हवाईसेवा शुरू करने के लिए नई विमानन कंपनी एलायंस एयर आगे आई है। कंपनी ने 10 मई से दिल्ली के लिए हवाई सेवाओं को शुरू करने का निर्णय लिया है।
जौलीग्रांट एयरपोर्ट निदेशक डीके गौतम के अनुसार एलाइंस एयर का विमान सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगा। यहां से वह सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर देहरादून से हवाई यात्रियों को लेकर उड़ान भरेगा।
राजधानी देहरादून से दिल्ली के लिए हवाई सेवा लेने वाले लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिससे विमानन कंपनी यहां नई उड़ानें शुरू कर रही हैं। स्पाईसजेट के देहरादून मुंबई के लिए बुधवार से सेवाएं शुरू कर देने से मुंबई जाने वाले यात्रियों को सीधी सेवा मिलने से राहत है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द कुछ अन्य कंपनियां भी देहरादून एयरपोर्ट से अपनी उड़ानों को शुरू करेंगी।