{"_id":"6ce8b86d8075d0ae1624a10c5db726e6","slug":"specialist-tips-for-board-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"एग्जाम के दौरान, रखें इन बातों का ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एग्जाम के दौरान, रखें इन बातों का ध्यान
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 23 Jan 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के बीच छात्रों के खानपान और नींद पर खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। गलत खानपान और नींद अधूरी रहने से सेहत खराब हो सकती है।
अगर ऐसा हुआ तो जाहिर तौर पर असर बोर्ड परिणाम पर नजर आएगा। छात्रों को भूलने की दिक्कत भी आ सकती है। विशेषज्ञ डॉक्टरों के मुताबिक परीक्षा की तैयारी में एक योजना स्वास्थ्य की भी रखनी चाहिए।
स्पेशलिस्ट के टिप्स
विज्ञापन
अगर ऐसा हुआ तो जाहिर तौर पर असर बोर्ड परिणाम पर नजर आएगा। छात्रों को भूलने की दिक्कत भी आ सकती है। विशेषज्ञ डॉक्टरों के मुताबिक परीक्षा की तैयारी में एक योजना स्वास्थ्य की भी रखनी चाहिए।
स्पेशलिस्ट के टिप्स
- बच्चे के लिए सबसे अहम खाना होता है। दिन में कम से कम चार बार खाना खाएं लेकिन हल्का भोजन ही करें।
- कुछ भी बाहर का न खाएं। इससे डायरिया की शिकायत होने का खतरा है।
- दिमाग को पर्याप्त मात्रा में ग्लूकोज मिलता रहना चाहिए। इससे थकान भी नहीं होती और नींद भी नहीं आती।
- कार्बोहाइड्रेट की मात्रा प्रतिदिन भोजन में शामिल करें। इसके लिए फल, दाल, रोटी और चावल खाना चाहिए। इससे स्वास्थ्य ठीक रहता है और नींद भी नहीं आती।
- जहां तक हो सके तेलयुक्त खाद्य पदार्थों से दूरी बनाए रखें। इससे पाचन क्रिया में गड़बड़ी हो सकती है।
- आमतौर पर बच्चा पढ़ा हुआ तभी भूलता है, जब वह अपनी डाइट का ख्याल और पूरी आठ घंटे की नींद नहीं लेता। नींद भी जरूरी है।
विज्ञापन