फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Special worship of Shri Jhanda Sahib accompanied by cheers of Shri Guru Ram Rai Maharaj

श्री झंडा साहिब की विशेष पूजा-अर्चना, श्री गुरु राम राय महाराज के जयकारों से संगत निहाल

Tue, 15 Mar 2022 12:20 AM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 15 Mar 2022 12:20 AM IST
सार

16 मार्च को पैदल संगत श्री दरबार साहिब पहुंचेगी। श्री महंत देवेंद्र दास महाराज की अगुवाई में श्री दरबार साहिब प्रबंधन की ओर से पैदल संगत का भव्य स्वागत दर्शनी गेट पर किया जाएगा।

विज्ञापन
Special worship of Shri Jhanda Sahib accompanied by cheers of Shri Guru Ram Rai Maharaj
गुरुद्वारा दरबार साहिब - फोटो : Twitter/@KartarpurCorrid

विस्तार

इन दिनों दून में श्री झंडे जी मेले की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। सोमवार को श्री दरबार साहिब में श्री झंडा साहिब की विशेष पूजा अर्चना और अरदास की गई। वहीं श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज के नेतृत्व में सोमवार को एक दल अराईयांवाला, हरियाणा के लिए रवाना हुआ। वहां पर हर्ष-उल्लास और श्रद्धाभाव के साथ श्री झंडे जी का आरोहण किया गया। इस दौरान श्री गुरु राम राय महाराज के जयकारों से संगत निहाल हुई।

विज्ञापन


सुबह नौ बजे श्री दरबार साहिब से सौ सदस्यीय जत्था अराईंयावाला, हरियाणा के लिए रवाना हुआ। जत्थे के अराईयांवाला पहुंचने के बाद पूरे श्रद्धाभाव से पुराने श्री झंडे जी को उतारा गया। दूध, दही, घी, मक्खन, गंगा जल और पंचगव्यों के साथ श्री झंडे जी को स्नान कराया गया। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में 60 फीट ऊंचे श्री झंडे जी का आरोहण किया गया। दून लौटने पर श्री दरबार साहिब प्रबंधन और श्री झंडा जी मेला आयोजन समिति की ओर से कांवली गांव में संगत का जोरदार स्वागत किया जाएगा। 
विज्ञापन


16 मार्च को पैदल संगत श्री दरबार साहिब पहुंचेगी। श्री महंत देवेंद्र दास महाराज की अगुवाई में श्री दरबार साहिब प्रबंधन की ओर से पैदल संगत का भव्य स्वागत दर्शनी गेट पर किया जाएगा। मेला आयोजन समिति के व्यवस्थापक केसी जुयाल ने बताया कि आज यानी मंगलवार से देश-विदेश की संगतों का श्री दरबार साहिब पहुंचने का क्रम तेज हो जाएगा। 19 मार्च को संगतें एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, बांबे बाग से भंडारी बाग से मातावाला बाग से सहारनपुर चौक होते हुए नए ध्वजदण्ड (श्री झंडे जी) को अपने कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंचाएंगी। 21 मार्च को परंपरा के अनुसार पूरब की संगत की विदाई होगी। 22 मार्च को श्री झंडे जी आरोहण के साथ ही इस साल के लिए श्री झंडे जी मेले का शुभारंभ हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed