फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   special pass to tourist to come mussoorie.

मसूरी आना अब नहीं होगा आसान, सैलानियों को पुलिस से लेना होगा पास

Thu, 12 Jan 2017 11:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून/मसूरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून/मसूरी Updated Thu, 12 Jan 2017 11:42 AM IST
विज्ञापन
special pass to tourist to come mussoorie.
सैलानियों की भीड़ के चलते रास्तों पर जाम लग जाता है। - फोटो : amar ujala

पीक सीजन में बिना होटल बुकिंग के मसूरी जाने वाले पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। पुलिस ऑनलाइन होटल की बुकिंग कराने वालों को अब विशेष पास की सुविधा उपलब्ध कराएगी, जिससे वे बिना किसी रोक-टोक के आसानी से आवाजाही कर सकेंगे।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह के साथ नगर के होटल व्यवसायी, टैक्सी यूनियन और गणमान्य नागरिकों की बैठक में पास सिस्टम पर सहमति बन गई है। पुलिस हर्रावाला, झाझरा और आशा रोड़ी चेक पोस्ट पर पर्यटकों को यह पास उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन


नए साल का जश्न मनाने के लिए मसूरी में उमड़े पर्यटकों की तादाद ने देहरादून से मसूरी तक यातायात व्यवस्था को तहस-नहस कर दिया था। कुठाल गेट और मसूरी रोड पर व्यवस्था बनाने के लिए वाहनों को कई घंटे रोका गया था, जिसमें ऑनलाइन होटल बुकिंग कराने वाले पर्यटक भी फंस गए थे। इस पर होटल एसोसिएशन ने एतराज जताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुकिंग नहीं तो पुलिस कर देगी वापस

special pass to tourist to come mussoorie.
पिछले दिनों मसूरी-देहरादून मार्ग पर 10 किमी लंबा जाम लगा था।

इसके बाद एसएसपी स्वीटी अग्रवाल और एसपी सिटी अजय सिंह ने यह तय किया था कि पीक सीजन के दौरान पास व्यवस्था लागू की जाए। यदि मसूरी में पर्यटकों का दबाव बनता है तो बिना बुकिंग वाले वाहनों को वापस करने में मदद मिलेगी। एसपी सिटी ने इस पर पहल करते हुए मसूरी रोड के ग्राम प्रधानों और जागरूक लोगों से बातचीत कर वाहनों के बारे में जानकारी ली थी।

बुधवार को मसूरी कोतवाली में पास सिस्टम पर सहमति बनाने के लिए बैठक बुलाई गई। तय किया गया कि इलाके के लोगों को अलग से पास उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि उनके वाहनों की भी आवाजाही हो सके।

सीओ रामेश्वर प्रसाद डिमरी, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष आरएन माथुर, छावनी सभासद बादल प्रकाश, चंद्रकला सयाना, पालिका अधिशासी अधिकारी डीएस राणा, टैक्सी यूनियन के महासचिव सुंदर सिंह पंवार आदि बैठक में उपस्थित थे।

यातायात डायवर्जन में किया जाए बदलाव

special pass to tourist to come mussoorie.
मसूरी - फोटो : AmarUjala

उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी ने कहा कि कार्ट मेकंजी रोड से ट्रैफिक डायवर्ट प्रस्ताव को खत्म किया जाए। इससे जाम अधिक लगता है। सभी वाहन कार्ट मेकंजी रोड से जाने के बाद लाइब्रेरी आकर रुक जाते हैं।

अगर वाहनों को डायवर्ट न किया जाए तो वाहन लाइब्रेरी, पिक्चर पैलेस और धनोल्टी की ओर चले जाएंगे। कैंपटी से आने वाले वाहनों को जीरो प्वांइट से हाथी पांव कार्ट मेकंजी रोड की ओर से डायवर्ट किया जाए।

कुछ लोगों ने पिक्चर पैलेस और लाइब्रेरी चौक पर टैक्सी खड़े होने पर आपत्ति जताई। माल रोड पर तेज रफ्तार वाहनों को नियंत्रित करने और शाम पांच बजे के बाद माल रोड पर वाहनों पर प्रतिबंध की बात भी कही।

बढ़ाए जाएंगे पार्किंग स्थल

special pass to tourist to come mussoorie.
Mussoorie - फोटो : अमरउजाला

मसूरी में पार्किंग स्थल बढ़ाए जाने पर भी सहमति बनी है। एसपी सिटी अजय सिंह को बताया गया कि मसूरी क्षेत्र में लोकल में करीब साढ़े चार हजार वाहन हैं, जबकि करीब दो हजार वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था है। लिहाजा बाहरी वाहनों के लिए पार्किंग की समस्या स्वाभाविक है।

पर्यटन सीजन में मसूरी में व्यवस्था बनाने में पास सिस्टम कारगर साबित होगा। विशेष पास जारी करने पर सहमति बन गई है। जल्द ही हर्रावाला, आशा रोड़ी और झाझरा पुलिस चौकी पर पास व्यवस्था उपलब्ध हो जाएगी।
- अजय सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed