{"_id":"17e15136c67e8d9113989635d623ddac","slug":"special-days-for-good-functions","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुभ कार्यों के लिए ये दिन हैं खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुभ कार्यों के लिए ये दिन हैं खास
दीपक मिश्रा/अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 09 Jan 2014 09:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुभ कार्यों के लिए अब ज्यादा लंबा इंतजार करने की जरूरत नहीं है। 14 जनवरी से खरमास समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
पढ़ें, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बांटा जाएगा करोडों का 'खजाना'
साथ ही शुक्र का भी उदय होगा और सूर्यदेवता भी उत्तरायण हो जाएंगे। इसके बाद आठ मार्च तक शुभ कार्यों के मुहूर्त की कमी नहीं रहेगी।
पढ़ें, जांबाज बेटी के जज्बे की मुरीद हुई दुनिया
विज्ञापन
14 दिसंबर से खरमास के शुरू हो जाने के बाद से हिन्दू धर्म में शादियों पर रोक लग गई थी। इसके बाद से शादी तो शादी लोग सगाई आदि करने पर भी लोग विचार कर रहे थे। खरमास लगने की वजह से लोग अन्य शुभ कार्य भी नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन
पढ़ें, आपदा की 'गोद' में उत्तराखंड, बेफिक्र सरकार
आठ जनवरी को यानी बुधवार को शुक्र भी अस्त हो गया है। शुक्रवार को उदय होने में एक सप्ताह का समय लगता है। 14 जनवरी की दोपहर को खरमास समाप्त हो जाएगा और शुक्र का भी उदय हो जाएगा। सूर्यदेवता भी उत्तरायण में आए जाएगा।
इसके बाद शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त की कमी नहीं रहेगी। 14 जनवरी से लेकर आठ फरवरी तक शादी और सगाई आदि सभी शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
पढ़ें, आपकी बीमारी के इलाज का रास्ता इस कुंडली में है...
पंडित राकेश शुक्ला ने बताया कि जनवरी माह में विवाह के लिए कई शुभ मुहूर्त है। 16,17, 20,21,24,27 और 29 जनवरी को शुभ मुहूर्त हैं।
भीष्म पितामह ने किया था सूर्य उत्तरायण इंतजार
महाभारत में गौरव और पांडवों के युद्ध में अर्जुन बाणों की सैय्या पर लेटे भीष्म पितामह ने छह माह तक इसलिए प्राण नहीं त्यागे थे। क्योंकि उस समय सूर्यदेव दक्षिणायन में था।
पंडित राकेश शुक्ला ने बताया कि छह माह बाद जब सूर्यदेव उत्तरायण में आए तब भीष्म पितामह ने अपने प्राणों को त्याग किया था। भीष्म पितामह को इच्छा मृत्यु का वरदान मिला हुआ था।