बाबा केदार के धाम पहुंची ये गाय, वजह है बेहद खास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को बाबा केदार के धाम एक विशेष गाय पहुंची है। इस गाय की खासियत के कारण ही इसे केदारनाथ धाम लाया गया है। इसकी वजह भी बेहद खास है।
केदारनाथ धाम में भगवान आशुतोष का गाय के दूध से दुग्धाभिषेक किया जा रहा है। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने एक गाय धाम पहुंचा दी है। कुछ दिनों में दूसरी को भी पहुंचा दिया जाएगा। मंदिर के समीप बनी गोशाला में गाय की देखरेख के लिए दो कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
भगवान आशुतोष के 12 ज्योर्तिलिंगों में ग्याहरवे केदारनाथ धाम में बाबा केदार का अभिषेक एक सप्ताह से गाय के शुद्ध दूध से हो रहा है। बीते 19 जून को मनसूना (ऊखीमठ) से खरीदी गई को समिति के कर्मचारियों द्वारा केदारनाथ पहुंचा दिया गया है। पशुपालक राकेश सिंह से खरीदी गई स्थानीय नस्ल की यह गाय एक समय में कम से कम 3 से 4 किलो दूध दे रही है।
अब, नियमित रूप से गाय के दूध से बाबा केदार का दुग्धाभिषेक किया जा रहा है। मंदिर के मुख्य पुजारी बागेश लिंग व अन्य को दूध पीने के लिए भी दिया जा रहा है। बीकेटीसी द्वारा गाय की देखरेख के लिए श्रीकेदार गोशाला बनाई गई है।
जहां गाय को अनुकूल वातावरण देने के लिए समिति द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। गो-गंगा संरक्षण के तहत बीकेटीसी द्वारा केदारनाथ के लिए दो गया खरीदी गई हैं, जिसमें दूसरी को भी कुछ दिनों में धाम पहुंचा दिया जाएगा।
इतनी हाेगी प्रतिमाह आमदानी
इधर, समिति के कार्यधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि केदारनाथ में केदारघाटी की अपेक्षा अधिक ठंड और अचानक मौसम बदलाव के कारण गाय को शुरूआती दो, तीन दिक्कतें हुई। लेकिन अब स्थिति ठीक है। गाय को गुनगुना पानी दिया जा रहा है। प्रत्येक दो में उसे निर्धारित मात्रा में भोजन के रूप में चारा और पिसा मोटा अनाज दिया जा रहा है।
18 हजार प्रतिमाह होगी आमदानी
केदारनाथ धाम में बीकेटीसी द्वारा पाली जा रही गाय के दूध से समिति की आमदानी भी हो रही है। बाबा के दर्शनों को पहुंच रहे कई श्रद्धालु समिति से 20 रुपये प्रति 100 एमएल के हिसाब से चढ़ावे के लिए दूध खरीद रहे हैं। समिति ढाई से तीन लीटर दूध बेच रही है। इससे मंदिर समिति को प्रतिमाह कम से कम से कम 18 हजार रुपये आमदानी होगी।
भारत सरकार के गो-गंगा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए केदारनाथ धाम के लिए करीब डेढ़ माह पूर्व दो गाय खरीदी गई थी। एक गाय को बीते 19 जून को धाम पहुंचा दिया गया है। बीते 20 जून से बाबा केदार का प्रतिदिन दुग्धाभिषेक किया जा रहा है। गडगू गांव से खरीदी गाय को भी कुछ दिनों में धाम पहुंचाया जाएगा। गाय की सुरक्षा व देखरेख के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
- बीडी सिंह, मुख्य कार्यधिकारी बीकेटीसी